विज्ञापन

8 एपिसोड वाली प्राइम वीडियो को वो वेब सीरीज जिसे IMDb पर मिली 7.2 रेटिंग, रिलीज के 20 दिन बाद ही दूसरे सीजन का ऐलान

प्राइम वीडियो पर हाल ही में एक वेब सीरीज रिलीज हुई. ये वेब सीरीज अपने लॉन्च के हफ्ते में 17 देशों में नंबर 1 पर रही और 37 देशों में टॉप 10 में ट्रेंड किया.

8 एपिसोड वाली प्राइम वीडियो को वो वेब सीरीज जिसे IMDb पर मिली 7.2 रेटिंग, रिलीज के 20 दिन बाद ही दूसरे सीजन का ऐलान
प्राइम वीडियो की इस सीरीज के दूसरे सीजन का रिलीज के 20 दिन बाद ही ऐलान
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो पर हाल ही में एक वेब सीरीज रिलीज हुई. ये वेब सीरीज अपने लॉन्च के हफ्ते में 17 देशों में नंबर 1 पर रही और 37 देशों में टॉप 10 में ट्रेंड किया. अब प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर इस दिलचस्प ओरिजिनल सीरीज के सीजन 2 के निर्माण की घोषणा कर दी है. प्राइम वीडियो की ब्रेकआउट ओरिजिनल ड्रामा सीरीज 'मटका किंग' का सीजन 2 डेवलपमेंट में है, जो सीजन 1 की सफलता के बाद आ रहा है. इसे आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली है. ये वेब सीरीज 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी.

'मटका किंग' 1960 के दशक के तेजी से बदलते बॉम्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित इस हाई-स्टेक्स ड्रामा ने अपनी दमदार कहानी के जरिए दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया, जिसमें महत्वाकांक्षा, ताकत और पहचान की कहानी को शानदार परफॉर्मेंस और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग के साथ पेश किया गया. पहला सीजन पिछले दो साल में इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखा गया नया स्क्रिप्टेड शो बनकर उभरा, जिसने ओपनिंग वीक में 37 देशों के टॉप 10 में जगह बनाई और 17 देशों में नंबर 1 रैंक हासिल की. 

'मटका किंग' सीजन 1 को अभय कोराने ने क्रिएट किया और लिखा है, जबकि नागराज पोपटराव मंजुले ने इसे क्रिएट, लिखा और डायरेक्ट किया है. इसे रॉय कपूर फिल्म्स, आटपाट और एसएमआर एंटरटेनमेंट के बैनर तले सिद्धार्थ रॉय कपूर, नागराज पोपटराव मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, अश्विनी सिडवानी और आशीष आर्यन ने प्रोड्यूस किया है. इस आठ-एपिसोड की सीरीज में विजय वर्मा लीड रोल में हैं, साथ ही कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जदावत और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

17 अप्रैल को लॉन्च हुई 'मटका किंग' सीजन 1 प्राइम वीडियो पर भारत समेत दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम हो रही है. मटका का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है और न ही बृज भाटी का राज. मटका किंग सीजन 2 में असली दांव शुरू होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Video, Matka King, Matka King Season 2, OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com