विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2019

Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान की 'बाला' ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमा डाले इतने करोड़

Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की फिल्म 'बाला' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है.

Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान की 'बाला' ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमा डाले इतने करोड़
Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान की फिल्म ने किया शानदार प्रदर्शन
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म की धांसू कमाई
  • 'बाला' ने केवल दो दिनों में किया इतना कलेक्शन
  • फिल्म 8 नवंबर को हुई थी रिलीज
नई दिल्ली:

Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की फिल्म 'बाला (Bala)' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया है. 3000 पर्दे पर रिलीज हुई 'बाला' (Bala Box Office Collection) ने दर्शकों को खूब लुभा रही है. आम आदमी की जिंदगी और परेशानियों पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी दिल जीत लिया. कॉमेडी और ड्रामा के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दर्शकों को जबरदस्त संदेश भी दिया. ड्रीम गर्ल (Dream Girl) के बाद से ही बाला को लेकर आयुष्मान खुराना के फैंस में काफी क्रेज देखने को मिला. बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'बाला' ने दूसरे दिन सिनेमाघरों में जोरदार प्रदर्शन किया. इस फिल्म ने शनिवार को 15.50 करोड़ रुपये की अच्छी- खासी कमाई कर डाली.

अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर इस बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, लिखा- अब मंदिर-मस्जिद विवाद खत्म

बता दें, बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के अनुसार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'बाला' ने शुक्रवार को 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस हिसाब से यह फिल्म अब तक 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. स्क्रीनिंग के बाद से ही बॉलीवुड सितारे और समीक्षक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म समीक्षक सुमित कदेल के मुताबिक बाला (Bala) एक मनोरंजक फिल्म है, जिसने शानदार डायलॉग, कॉमेडी, भावनाओं के जरिए एक संदेश देने की कोशिश की है. किरदारों में भी आयुष्मान खुराना के साथ-साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), यामी गौतम (Yami Gautam), सीमा पाहवा (Seema Pahwa), मनोज पाहवा (Manoj Pahwa), जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगाया है. 

सलमान खान की फिल्म 'Dabangg 3' का नया गाना 'यू करके' हुआ रिलीज, भाईजान ने खुद ही गाया सॉन्ग

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'बाला बालमुकुंद शुक्ला' यानी कि 'बाला' (Bala) की कहानी है, जो बचपन में अपने लंबे बालों और जबरदस्त एटीट्यूड के लिए पहचाने जाते थे. नन्हे बाला लड़कियों के बीच अपने बालों की स्टाइल से मशहूर थे. टीचर से लेकर दोस्तों का मजाक उड़ाने में जरा सा भी वक्त नहीं लेते, लेकिन वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि खुद मजाक बनने को मजबूर हो गए. 25 की उम्र में बाला का बाल झड़ना शुरू हो गया और फिर लग गई वाट. 200 से ज्यादा नुस्खे अपनाए, लेकिन फिर भी कोई उपाय नहीं मिला. आखिर में नकली बालों का सहारा लेना पड़ा. काले रंग की वजह से बचपन से लोगों का ताना सुनती आईं लतिका त्रिवेदी (Bhumi Pednekar) अपने क्लासमेट बाला को बीच-बीच में छेड़ती रहती. फिर लाइफ में आती हैं परी मिश्रा (Yami Gautam), जो सच में बाला की जिंदगी के लिए परी होती हैं और फिर शुरू होता है फिल्म का असली मजा.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bala Box Office Collection Day 2, Bala Bumper Opening, Bala Second Day Collection, Bala Box Office Day 2, Bala Collection Day 2 Bala Movie Review, Ayushmann Khurrana In Bala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com