विज्ञापन
This Article is From May 26, 2021

बजरंगी की 'मुन्नी' हर्षाली ने किया अंग्रेजी गाने पर डांस तो फैन्स पूछने लगे लंबे बालों का राज...देखें Video

बजरंगी भाईजान की मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) का एक और डांस वीडियो सामने आया है, जिसे उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

बजरंगी की 'मुन्नी' हर्षाली ने किया अंग्रेजी गाने पर डांस तो फैन्स पूछने लगे लंबे बालों का राज...देखें Video
हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने शेयर किया डांस वीडियो
  • हर्षाली मल्होत्रा ने शेयर किया डांस वीडियो
  • फैन्स ने पूछा लंबे बालों का राज
  • बजरंगी भाईजान में बनी थीं 'मुन्नी'
नई दिल्ली:

हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक गाने पर बहुत ही खूबसूरती से डांस करती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही उनके चेहरे पर तरह-तरह के एक्सप्रेशन भी देखने को मिल रहे हैं. इस गाने के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि किसी के भी शरीर पर सबसे परफेक्ट चीज मुस्कुराहट होती है. इसलिए मुस्कुराते रहिए. अपने डांस के दौरान भी हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra Dance) चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार रख लोगों को मुस्कुराने का संदेश दे रही हैं.

हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra Dance Video) के इस डांस वीडियो को अब तक 30 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. उनके फैंस इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें बहुत ही क्यूट बता रहे हैं और उनके डांस की भी तारीफ कर रहे हैं. साथ ही कुछ फैन्स उनसे उनके काले लंबे बालों का राज भी पूछ रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर हर्षाली के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखती हैं, ‘माशाअल्लाह! क्या बाल हैं'. गौरतलब है कि फिल्म बजरंगी भाईजान करने के बाद हर्षाली मुन्नी (Bajrangi Bhaijaan Munni) के ही नाम से जानी जाने लगी थीं.

बजरंगी भाईजान में अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस से करोड़ों का दिल जीतने वालीं हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) अब पहले से काफी बड़ी हो चुकी हैं. सोशल मीडिया में वे बहुत ही सक्रिय नजर आती हैं. हर्षाली अक्सर अपने फोटोज और अलग-अलग गानों पर डांस करते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके प्रशंसकों की लंबी तादाद है. हर्षाली यहां जब भी कुछ पोस्ट करती हैं, तो इसे लाइक करने वालों की और इस पर प्रतिक्रिया देने वालों की बाढ़ आ जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harshaali Malhotra, Harshaali Malhotra Dance, Harshaali Malhotra Dance Video, Bajrangi Bhaijaan Munni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com