विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2024

कौन हैं बेबी जॉन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के पति एंटनी, जिनसे 15 साल डेट करने के बाद गोवा में रचाई शादी

बेबी जॉन की रिलीज से पहले फिल्म की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने मंगेतर एंथनी थाटिल के साथ गोवा में शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.

कौन हैं बेबी जॉन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के पति एंटनी, जिनसे 15 साल डेट करने के बाद गोवा में रचाई शादी
बेबी जॉन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने शेयर की गोवा वेडिंग की फोटो
नई दिल्ली:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश मंगेतर एंथनी थाटिल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. ‘दसारा' अभिनेत्री ने गोवा में सात फेरे लिए जिसकी झलक दिखाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं. शादी के हर एक रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर कीर्ति सुरेश ने कैप्शन में लिखा, “नाइक के प्यार के लिए.” शेयर की गई तस्वीरों में से एक में कीर्ति सुरेश मंडप में एंथनी के साथ बैठी हैं जबकि दूसरी तस्वीर में जयमाला की झलक दिखी. तीसरी तस्वीर में कीर्ति और एंथनी अपने पालतू पेट के साथ खिलखिलाकर तस्वीरें क्लिक कराते नजर आए.

शादी की तस्वीरों को कीर्ति सुरेश ने इंस्टाग्राम पर किया शेयर

बेहद खूबसूरत लग रहे जोड़े के पोस्ट पर उनके फैंस के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे बधाई देते दिखाई दिए. एक्ट्रेस प्रियंका मोहनन ने लिखा, “बधाई.” चांदनी तमिलारासन ने लिखा, “बधाई हो मेरी प्यारी कीर्ति, आप लोगों को खुशियों और हमेशा साथ रहने की शुभकामनाएं.” अहाना कृष्णा ने लिखा, “खूबसूरत.” अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने लिखा, “बधाई.” नक्षत्रा ने लिखा, “आपको शुभकामनाएं.”

कीर्ति सुरेश फिल्म निर्माता जी. सुरेश कुमार और अभिनेत्री मेनका की बेटी होने के साथ ही एक सफल अभिनेत्री भी हैं. कीर्ति ने 2000 में एक बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म साल 2013 में मलयालम भाषा की ‘गीतांजलि' थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baby John, Baby John Actress, Keerthy Suresh, Antony Thatil, Keerthy Suresh Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com