इरफान खान के बेटे बाबिल खान सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं. इमोशनल ब्रेकडाउन के इस वीडियो में बाबिल रोते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. बाबिल ने वीडियो में अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर जैसे कुछ एक्टर्स के नाम का जिक्र भी किया है. हालांकि अब वीडियो उनके अकाउंट से हटा दिया गया है और उनका अकाउंट भी बंद हो चुका है. लेकिन इससे पहले ही उनका वीडियो वायरल हो गया है.सामने आए वीडियो में बुरी तरह रोते हुए बॉलीवुड के लिए अपशब्द कहे. उन्होंने कहा, बॉलीवुड बहुत रूड है. बॉलीवुड सबसे सबसे ज्यादा फेक है. सबसे फेक इंडस्ट्री जिसका मैं हिस्सा रहा हूं. यहां कुछ लोग हैं जो बॉलीवुड को बेहतर बनाना चाहते हैं. मैं आपको बहुत कुछ दिखाना चाहता हूं. बहुत कुछ. मेरे पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है. ये कहते ही बाबिल फूट-फूटकर रोने लगे.
अब बाबिल खान के परिवार और टीम की ओर से आधिकारिक बयान आया है, जिसमें कहा गया है कि पिछले कुछ सालों में बाबिल खान ने अपने काम के साथ-साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात की. इसके लिए उन्हें फैंस ने काफी सराहा. अन्य लोगों की तरह बाबिल को भी मुश्किल दिनों से गुज़रना पड़ता है. और यह उनमें से एक था. हम उनके सभी शुभचिंतकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि वह सुरक्षित हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जहां तक बात उस वीडियो की है, तो हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि बबिल का वह वीडियो क्लिप गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और उसके अर्थ को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.उस वीडियो में, बबिल ने कुछ ऐसे कलाकारों का ज़िक्र किया था जिन्हें वह भारतीय सिनेमा के बदलते स्वरूप में सकारात्मक योगदान देते हुए बता रहे हैं. अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर और अरिजीत सिंह जैसे कलाकारों का नाम उन्होंने सच्ची प्रशंसा के साथ लिया था — उनके जुनून, सच्चाई और इंडस्ट्री में भरोसा व संवेदनशीलता को लौटाने के प्रयासों के लिए.हम मीडिया संस्थानों और जनता से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृपया उनके शब्दों को संपूर्ण संदर्भ में समझें, न कि किसी कटे हुए वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं