विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2018

'बाहुबली' एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पर नाखुश शख्स ने फेंका जूता, तुरंत गिरफ्तार

इंस्पेक्टर बी रविंद्र के मुताबिक, करीमुल्लाह ने तमन्ना पर कथित रूप से तब जूता फेंका जब वह स्टोर से बाहर आ रही थीं.

'बाहुबली' एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पर नाखुश शख्स ने फेंका जूता, तुरंत गिरफ्तार
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर जूता फेंका गया
  • करीमुल्लाह नाम के शख्स ने कथित तौर पर तमन्ना पर फेंका जूता
  • जूता स्टोर के एक कर्मचारी को लगा
  • तमन्ना द्वारा फिल्मों में निभाई गई भूमिकाओं को लेकर निराश था शख्स
हैदराबाद के हिमायतनगर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर रविवार को 31 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर जूता फेंका. पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री पर जूता तब फेंका गया जब वह जेवरातों के एक स्टोर का उद्घाटन कर रही थी. उन्होंने बताया कि जूता स्टोर के एक कर्मचारी को लगा. नारायणगुडा थाने के इंस्पेक्टर बी रविंद्र ने भाषा से कहा कि बीटेक में स्नातक और मुशीराबाद के रहने वाले करीमुल्लाह ने तमन्ना पर कथित रूप से तब जूता फेंका जब वह स्टोर से बाहर आ रही थीं.

115 करोड़ कमा चुकी 'पद्मावत' ने तोड़ा 'बाहुबली 2', 'दंगल' और 'पीके' का रिकॉर्ड

इंस्पेक्टर ने बताया, "करीमुल्लाह को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ में उसने बताया कि वह अभिनेत्री द्वारा हाल की फिल्मों में निभाई गई भूमिकाओं को लेकर निराश था." 
 
उन्होंने बताया कि जिस कर्मी को जूता लगा था उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 

Parineeti Chopra ने दिखाए Stretch Marks, सोशल मीडिया पर मिला ऐसा रिएक्शन

तमन्ना ने हिन्दी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया है. तमन्ना ने देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली' में मुख्य किरदार निभाया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamannaah Bhatia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com