'बादशाहो' का गाना मेरे रश्के कमर.. की पहली झलक..
- अजय देवगन ने साझा किया 'बादशाहो' के पहले गाने का फर्स्ट लुक
- मेरे रश्के कमर.. में इलियाना के साथ नजर आ रहे अजय देवगन
- मिलन लुथरिया निर्देशित यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज हो रही है
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'बादशाहो' का पहला गाना मेरा रश्के कमर.. शुक्रवार को रिलीज होगा. अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए गाने की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. इस रोमांटिक गाने के फर्स्ट लुक में अजय और इलियाना की सिजलिंग केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है. अजय ने एक हाथ से इलियाना को बाहों में जकड़ रखा है, जबकि दूसरे हाथ से बंदूक को पकड़ा हुआ है. इलियाना जहां रॉयल अवतार में दिख रहे हैं, वहीं अजय गैंगस्टर के रूप में नजर आ रहे हैं.
मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी 'बादशाहो' इमरजेंसी की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है. कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ फिल्म का टीजर काफी मजेदार है, जिसमें किरदारों से मिलाने के साथ ही कहानी की भी एक झलक दिखाई गई है. टीजर में दर्शकों को एक्शन सीन्स के साथ ही इलियाना डिक्रूज और सनी लियोनी का हॉट अंदाज भी नजर आया.
देखें: 'बादशाहो' का टीजर...
'बादशाहो' के टीजर से सामने आया है कि 6 बदमाश, अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल और संजय मिश्रा मिलकर सरकार के सोने के खजाने को चुराने की कोशिश करते हैं, जिसे एक शहर से दूसरे शहर ले जाया जा रहा है. इन लोगों के पास इस सोने को चुराने के लिए 96 घंटे हैं, लेकिन क्या यह लोग यह सोना चुरा पाते हैं, यही इस फिल्म की कहानी है. फिल्म 1 सितंबर को रिलीज हो रही है.
खुद को बेहतर अभिनेता नहीं मानते अजय देवगन! देखें वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
फिल्म 'बादशाहो' के लिए मेरे रश्के कमर.. गाने को री-क्रिएट किया जा रहा है. रहत फतेह अली खान की आवाज में गए इस गाने में आपको नुसरत फतेह अली खान की आवाज भी सुनाई देगी. इस सूफी गाने की शूटिंग बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर की खूबसूरत लोकेशन में हुई है.
मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी 'बादशाहो' इमरजेंसी की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है. कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ फिल्म का टीजर काफी मजेदार है, जिसमें किरदारों से मिलाने के साथ ही कहानी की भी एक झलक दिखाई गई है. टीजर में दर्शकों को एक्शन सीन्स के साथ ही इलियाना डिक्रूज और सनी लियोनी का हॉट अंदाज भी नजर आया.
देखें: 'बादशाहो' का टीजर...
'बादशाहो' के टीजर से सामने आया है कि 6 बदमाश, अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल और संजय मिश्रा मिलकर सरकार के सोने के खजाने को चुराने की कोशिश करते हैं, जिसे एक शहर से दूसरे शहर ले जाया जा रहा है. इन लोगों के पास इस सोने को चुराने के लिए 96 घंटे हैं, लेकिन क्या यह लोग यह सोना चुरा पाते हैं, यही इस फिल्म की कहानी है. फिल्म 1 सितंबर को रिलीज हो रही है.
खुद को बेहतर अभिनेता नहीं मानते अजय देवगन! देखें वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Baadshaho, Ajay Devgn, Ileana D' Cruz, Mere Rashke Qamar, Rahat Fatah Ali Khan, Nusrat Fatah Ali Khan, Imraan Khan, Baadshaho Song