पंचकूला के छोरे आयुष्मान खुराना ने बताया कि उन्होंने कुछ हरियाणवी गाने रिकॉर्ड किए हैं. बुधवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्विमिंग पूल में अपने नए हरियाणवी गाने पर थिरकते नजर आए. वीडियो में अभिनेता ट्रैक पर डांस करते और शानदार मूव्स दिखाते नजर आए. बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही आयुष्मान शानदार गायक भी हैं. वह अपनी एक्टिंग प्रतिभा के अलावा कई गानों के लिए अपनी आवाज देकर संगीत के प्रति अपने प्यार का भी परिचय दे चुके हैं. खुराना के हिट ट्रैक में ‘विक्की डोनर' का ‘पानी दा रंग', ‘नौटंकी साला' से ‘सादी गली आजा', ‘मिट्टी दी खुशबू', ‘बरेली की बर्फी' से ‘नज्म-नज्म‘ भी गा चुके हैं.
अभिनेता सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ जुड़े रहते हैं. उन्होंने हाल ही में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की और बताया कि सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा एक्सपोजर आपकी सिक्योरिटी के लिए खतरनाक हो सकती है. अभिनेता खुराना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को लेकर अपनी राय रखी.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
अभिनेता ने प्रसिद्धि या मशहूर होने के अंधेरे पक्ष पर रोशनी डालते हुए यह स्वीकार किया कि सोशल मीडिया संचार के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म है, लेकिन बड़ी बात ये है कि ज्यादा एक्सपोजर सुरक्षा की लिहाज से सही नहीं है. आयुष्मान ने कहा, "पब्लिक की नजरों में रहने या सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने का मतलब है कि आपकी गोपनीयता खतरे में है. सोशल मीडिया एक मजबूत प्लेटफॉर्म है, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं. जरूरत से ज्यादा एक्सपोज होना कभी-कभी सुरक्षा संबंधी खतरे पैदा कर सकता है. प्रशंसकों से जुड़े रहने और व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के बीच संतुलन बनाना जरूरी है".
अभिनेता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते हर क्षेत्र में प्रभाव पर भी अपने विचार रखे. खुराना ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे एआई धीरे-धीरे हमारी जिंदगी में बदलाव ला रहा है. उन्होंने कहा, "एआई धीरे-धीरे हमारी दुनिया के कई पहलुओं को बदल रहा है और सुरक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जहां यह बेहतर काम कर रहा है. जल्द ही आप मुझे एआई के साथ कुछ बढ़िया करते हुए देखेंगे". वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपकमिंग फिल्म ‘थामा' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं