Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा आवारापन 2 को सपुरहिट का टैग मिल गया है. वहीं वीकेंड शुरू होने से पहले फिल्म की कमाई 7 दिनों में 150 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसके चलते यह प्रॉफिट में चल रही है. जबकि केवल 7 दिनों की कमाई में फिल्म 2026 की टॉप 6 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. वहीं 8वें दिन यानी फ्राइडे को फिल्म की कमाई में उछाल की उम्मीद है. आइए आपको बताते हैं आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 कलेक्शन.
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सातवें दिन इमरान हाशमी की फिल्में ने 6 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. इसके बाद भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 113.50 करोड़ हुआ है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 135.37 करोड़ पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 161.67 करोड़ हुआ है.
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन का वो गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया इतना खास, फैंस ने कहा- गाना दिल में रहेगा
7 दिनों में आवारापन 2 की कमाई
35 से 50 करोड़ के बजट में बनीं आवारापन 2 ने पहले दिन 22 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन यह आंकड़ा 33.75 करोड़ पहुंचा, जिसके साथ ही फिल्म ने बजट की कमाई को पछाड़ दिया. वहीं तीसरे दिन 26 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. चौथे दिन आंकड़ा 9.25 करोड़ रहा. पांचवे दिन कमाई 9.75 करोड़ पहुंची. छठे दिन आंकड़ा 6.75 करोड़ रहा. सातवें दिन गुरुवार को कमाई 6 करोड़ पहुंची.
23 साल बाद पहली इमरान हाशमी की बनीं 100 करोड़ी फिल्म
आवारापन 2 के साथ इमरान हाशमी का बॉक्स ऑफिस का वनवास खत्म हो गया है. वहीं 23 साल बाद उनकी 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है. इसके अलावा इमरान हाशमी की रोमांटिक थ्रिलर ने शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 (104.56 करोड़), रानी मुखर्जी की मर्दानी 3, दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगी और ओ रोमियो को पछाड़ दिया है. जबकि 14 अगस्त को रिलीज हुई बंटवारा 1947 (47.62 करोड़) को भी आवारापन 2 ने पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें- तारक मेहता के जेठालाल से लेकर बबीता जी ने न्यूयॉर्क में मनाया स्वतंत्रता दिवस, वीडियो में तिरंगा फहराते आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं