विज्ञापन
This Article is From May 05, 2024

कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान पर फेंकी पानी की बोतल, सिंगर ने अपने जवाब से बोलती कर दी बंद

सुनिधी चौहान के कॉन्सर्ट में फैन की बद्तमीजी, सिंगर ने स्टेज से दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद.

कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान पर फेंकी पानी की बोतल, सिंगर ने अपने जवाब से बोलती कर दी बंद
सुनिधि चौहान की कॉन्सर्ट में बद्तमीजी
नई दिल्ली:

सिंगर सुनिधि चौहान के म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने स्टेज पर पानी की बोतल फेंकी. इस पर सुनिधि चौहान ने रिएक्शन दिया है. बता दें कि सुनिधि के साथ ये घटना देहरादून के एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में हुई. ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस क्लिप में सुनिधि काफी डरी हुई लग रही थीं क्योंकि बोतल उनके हाथ से टकराकर उनके पास गिरी. परफॉर्मेंस जारी रखने से पहले उन्होंने इसे कई बार देखा. सिंगर ने चारों ओर देखते हुए कहा, "क्या हो रहा है? बोतलें फेंकने से क्या होगा? ये बताओ सही है? ऐसा करने से क्या होगा? शो बंद हो जाएगा. क्या आप ऐसा चाहते हैं?" सभी ने एक साथ चिल्लाकर कहा, "नहीं". सुनिधी को पूरे क्लिप में शांत और मुस्कुराते हुए देखा गया.

फैंस ने की सुनिधि की तारीफ

क्लिप पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा, "असल में बेशर्म लोग! सुनिधि एक आइडल हैं." एक शख्स ने कहा, "यह बेहद बुरा व्यवहार है. वह पूरे सम्मान की हकदार हैं." एक कमेंट में कहा गया, "वह आसानी से शो छोड़ सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया इसे कहते हैं स्टेज क्वीन." एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, "यह देखकर दुख होता है. मैं महसूस कर सकता हूं कि एक कलाकार के रूप में वह क्या महसूस कर रही होगी जो लोगों के लिए परफॉर्म करने आई हैं लेकिन फिर लोगों को देखें."

एक कमेंट में कहा गया, "उस लड़के में क्या खराबी है? उसे स्कूल से निकाल देना चाहिए! सुनिधि जी एक महान और व्यावहारिक व्यक्तित्व हैं जिन्होंने इस स्थिति को बहुत शांति से संभाला! उस लड़के और कॉलेज अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए." एक ने कहा, "लोग बहुत अपमानजनक हैं. उन्हें अच्छा लगा कि सुनिधी ने इस पर रिएक्ट नहीं किया."

सुनिधि ने शेयर किया पोस्ट
बाद में सुनिधि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इवेंट की कई तस्वीरें शेयर कीं. हालांकि उन्होंने घटना का जिक्र नहीं किया. सिंगर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "क्या आप मेरी पार्टी में आए हैं??? खैर यह ऐसी रही."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunidhi Chauhan, Sunidhi Chauhan Pics, Sunidhi Chauhan Concert, Sunidhi Chauhan Show, Sunidhi Chauhan Bottle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com