विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2021

'अतरंगी रे' की हो रही जमकर तारीफ, धनुष-सारा-अक्षय की तिकड़ी ने जीता दिल

अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म अतरंगी रे आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है.

'अतरंगी रे' की हो रही जमकर तारीफ, धनुष-सारा-अक्षय की तिकड़ी ने जीता दिल
अतरंगी रे में हैं अक्षय, सारा और धनुष
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म अतरंगी रे आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है. आनंद एल राय की इससे पहले फिल्म जीरो थी. जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. लेकिन इस बार वह दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं. अतरंगी रे ओटीटी पर रिलीज हो गई है, और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर पॉजिटिव रिव्यू आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने भी फिल्म को लेकर ट्वीट किया है. 

कमाल आर खान ने फिल्म को लेकर लिखा है, 'अतरंगी रे देखी. कितना खूबसूरत नया और इमोशनल कॉन्सेप्ट है. अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष समेत सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है. आनंद एल राय बेस्ट हैं. ए.आर. रहमान का शानदार संगीत है. यह 2021 की जरूर देखने वाली लव स्टोरी है.' इस तरह उन्होंने फिल्म की तारीफ की है. 

हालांकि बता दें कि अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बूम बॉक्स लेकर घूमते नजर आ रहे हैं और उस पर उनकी फिल्म अतरंगी रे का गाना चल रहा है. इस वीडियो में उनकी बिटिया नितारा को भी देखा जा सकता है. इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atrangi Re, Atrangi Re Review, Kamaal R Khan, KRK, Akshay Kumar, Sara Ali Khan, Dhanush, Anand L Rai, Hindi Film, Bollywood Films, Bollywood Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com