हाल ही में एक इंटरनेशनल ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद बॉलीवुड के किंग खान की लाडली सुहाना खान पहली बार पूरे कॉन्फिडेंस के साथ मीडिया के सामने कुछ बोलती हुई नज़र आईं. किंग खान की बेटी और इंडस्ट्री की अपकमिंग स्टार की आवाज तो आपने सुन ली, लेकिन बेटे आर्यन खान की मुस्कुराहट की तरह आवाज भी कई लोगों ने नहीं सुनी है. या सुनी भी हो तो वह पहचान नहीं पाए होंगे. हालांकि अगर आप ने अब तक बादशाह के बेटे आर्यन की आवाज नहीं सुनी तो आप बहुत कुछ मिस कर चुके हैं. आखिर आपने क्या मिस कर दिया है चलिए आपको दिखाते हैं.
दरअसल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की आवाज बड़े पर्दे पर बहुत पहले ही गूंज चुकी है. आवाज की गूंज इसलिए लिखा जा रहा है, क्योंकि आर्यन खान की वो आवाज एक शेर की आवाज थी. कुछ याद आया आपको...लॉयन किंग. जी हां वही लॉयन किंग एनिमेटेड मूवी जिसने सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई की थी. हालांकि इस फिल्म में शाहरुख और आर्यन दोनों ने ही अलग-अलग किरदारों को अपनी आवाज दी थी, लेकिन आप आवाज सुनेंगे तो एक पल के लिए कन्फ्यूज़ हो जाएंगे और यह समझ नहीं पाएंगे कि यह आवाज बादशाह की है या उनके बेटे आर्यन की.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दरअसल आर्यन की आवाज हुबहू अपने पापा और बॉलीवुड के किंग खान से मिलती है. शाहरुख ने जहां जंगल के न्यायप्रिय राजा मुफासा को आवाज दी थी वहीं उनके बेटे आर्यन ने इस फिल्म के मुख्य कैरेक्टर और मुफासा के बेटे सिंबा को आवाज दी थी. हालांकि दोनों आवाज इतनी मिलती-जुलती है कि खुद गौरी भी कंफ्यूज हो जाएंगी .
Since we heard Suhana Khan's voice here is Aryan from the 2019 lion king movie. He sounds just like SRK.
by u/superstarheaven in BollyBlindsNGossip
सोशल मीडिया पर आर्यन की आवाज का थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बाप बेटे की आवाज का ये शानदार ठहराव और समानता लोगों को पसंद आ रही है. आर्यन की आवाज सुनकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप शाहरुख को सुन रहे हैं. आपको बता दें कि लॉयन किंग की सफलता के बाद लोगों के बीच सबसे ज्यादा क्रेज आर्यन की आवाज को लेकर ही था. ऑडियंस ने इस आवाज को सुनकर यही रिएक्शन किया था कि जब आवाज में इतना कॉन्फिडेंस है तो बड़े पर्दे पर जब आर्यन उतरेंगे तो धमाल मचा देंगे.
हालांकि अभी एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो आर्यन को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है. लेकिन वह बचपन में पिता शाहरुख खान की हिट फिल्म कभी खुशी कभी गम में पिता के बचपन का किरदार निभा चुके हैं. सुहाना जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आने वाली हैं. लेकिन इतना कहा जा सकता है कि जहां सुहाना को अपना हुनर दिखाना है, वहीं लॉयन किंग के सिंबा की आवाज में आर्यन अपना हुनर पहले ही लोगों को दिखा चुके हैं और वाहवाही पा चुके हैं.
Rani Mukerji और Anil Kapoor एक साथ पहुंचे ISKCON मंदिर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं