इन दिनों बॉलीवुड में स्टारकिड्स का बोलबाला है. चाहे वह रणबीर कपूर हों या फिर जाह्नवी कपूर या फिर सारा अली खान, इन स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है. स्टारकिड्स की झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं, साथ ही ये भी जानना चाहते हैं कि ये स्टारकिड्स अपने बचपन में कैसे दिखा करते थे. आज हम आपको एक ऐसे स्टारकिड्स के बचपन की तस्वीर दिखा रहे हैं, जिनके पिता को बॉलीवुड के बादशाह के रूप जाना जाता है. इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में क्यूट से बच्चे को गोद में लिए बैठी महिला कोई और नहीं जया बच्चन हैं.
जया बच्चन इस तस्वीर में एक मासूम और क्यूट से बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि ये तस्वीर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान की है. फिल्म में इस बच्चे ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभाया था.
-
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा
डायरेक्टर बनना चाहते हैं आर्यन
आपको बता दें कि आर्यन खान, शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं, जिनका जन्म 13 नवंबर 1997 को दिल्ली में हुआ था. आर्यन ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और वह जल्द ही बॉलीवुड में एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं. हालांकि एक एक्टर के तौर पर बचपन में ही आर्यन फिल्मों में अपनी शुरुआत कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं