विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2020

अरशद वारसी का आया इतना भारी-भरकम बिल, जनता से कर दी पेंटिंग खरीदने की अपील, बोले- अगले बिल के लिए अपनी किडनी...

एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने अपना बिजली का बिल भरने के लिए जनता से की उनकी पेंटिंग खरीदने की अपील, ट्वीट कर कही ये बात.

Also Read in
अरशद वारसी का आया इतना भारी-भरकम बिल, जनता से कर दी पेंटिंग खरीदने की अपील, बोले- अगले बिल के लिए अपनी किडनी...
अरशद वारसी (Arshad Warsi) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अपने बिजली बिल को देख चौंक गए अरशद वारसी
  • जनता से की उनकी पेंटिंग खरीदने की अपील
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सितारों ने इस महीने आए अपने बिजली बिल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सवाल उठाए. इन सेलेब्स में एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), सोहा अली खान, राज कुंद्रा और हुमा कुरैशी जैसे सितारे शामिल थे. वहीं, अब इस कड़ी में एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) का नाम जुड़ गया है. दरअसल, एक्टर ने हाल ही में यह दावा किया था कि उनका बिजली बिल 1 लाख से ज्यादा रुपये का आया है. वहीं, एक्टर का अपने बढ़े हुए बिजली बिल को देखकर बेहद ही मजेदार रिस्पांस आया. दरअसल, एक्टर अरशद वारसी ने अपने ट्वीट के जरिए जनता से यह अपील की कि वह उनकी पेंटिंग खरीदें, क्योंकि उन्हें अपना अडानी का बिजली बिल भरना है. 

कंगना रनौत ने फैमिली संग मनाली में यूं मनाई पिकनिक, कभी डांस तो कभी मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस- देखें Photo और Video


अरशद वारसी (Arshad Warsi Twitter) ने बॉम्बे टाइम्स में छपे अपने इंटरव्यू को लेकर ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने अपने बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "जनता कृप्या मेरी पेंटिंग खरीदो, मुझे अपने अडानी का बिजली बिल भरना है.अपने अगले बिल के लिए मुझे किडनी को रखना होगा." अरशद वारसी का यह  ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, बीच सड़क पर रूक कर सुना था फैन्स का गाना


एक्टर के इस ट्वीट पर फैन्स और उनके दोस्त लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर अरशद वारसी उनका बेहद ही मजेदार जवाब भी दे रहे हैं. एक शख्स ने अरशद वारसी (Arshad Warsi) के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, "लेकिन सर आपकी पेंटिंग खरीदने के लिए मुझे मेरी किडनी बेचनी पड़ेगी." शख्स के इस ट्वीट पर एक्टर ने हंसते हुए रिएक्ट किया. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshad Warsi, Arshad Warsi Twitter, Arshad Warsi Tweet Viral, Arshad Warsi Sarcasm On Adani Electric Bill, Arshad Warsi On Increase Electric Bill, Arshad Warsi Viral Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com