विज्ञापन

OTT के बाद अब इंटरनेशनल सिनेमा में दिखेगा प्रीतम पेड्रो का जादू, 8 एपिसोड की सीरीज से कोरियाई सिनेमा सीखेगा साइबर सुरक्षा

राजकुमार हिरानी और अविनाश अरुण की बनाई हिट OTT सीरीज 'प्रीतम पेड्रो' का कोरियन रीमेक बनाए जाने की बात सामने आ रही है. इस साइबर-कॉमेडी ड्रामा के रीमेक राइट्स के लिए एक कोरियन प्रोडक्शन हाउस से शुरुआती बातचीत चल रही है.

OTT के बाद अब इंटरनेशनल सिनेमा में दिखेगा प्रीतम पेड्रो का जादू, 8 एपिसोड की सीरीज से कोरियाई सिनेमा सीखेगा साइबर सुरक्षा
Pritam Pedro
IMDB

ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने के बाद साइबर क्राइम,कॉमेडी और ड्रामा का फुल डोज लेकर प्रीतम पेड्रो के हाथ एक नई सफलता हाथ लगने वाली है. इस फिल्म के कॉनेसेप्ट से प्रभावित होकर इंटरनेशल सिनेमा में इसकी डिमांड बढ़ने लगी है. इसी के चलते इस JioHotstar सीरीज को कोरियाई सिनेमा में इसका रीमेक बनाने को लेकर लगातार बातचीत चल रही है.

कोरियन प्रोडक्शन हाउस ने जताया रुझान

सीरीज के प्रोड्यूसर राजकुमार हिरानी और निर्देशक अविनाश अरुण के जरिए बनी इस सीरीज  को लेकर एक कोरियन प्रोडक्शन हाउस ने इसके रीमेक राइट्स हासिल करने के लिए मेकर्स से संपर्क किया है. जिसकी बातचीत  शुरुआती दौर में है , जिसमें दोनों पक्ष इस कहानी को कोरियन दर्शकों के लिए किस तरह ढाला जाए, इस संभावना पर चर्चा कर रहे हैं.

सबजेक्ट से मिला रिमेक बनाने का विचार

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी बातचीत शुरुआती दौर में है जिसके कारण अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं हुआ है. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि इस सीरीज में शामिल किया गया सबजेक्ट इसे इंटरनेशनल मार्केट में रीमेक के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है.

 साइबर अपराधों की गुत्थी सुलझाती नजर आती है प्रीतम पेड्रो

सीरीज में अभिनेता अरशद वारसी (पेड्रो) और विक्रांत मैसी (मार्टिन) के साथ राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी (प्रीतम) ने अपना शानदार डेब्यू किया है. एक पुराने जमाने के ठसकदार पुलिस वाले और एक युवा कोडिंग एक्सपर्ट की यह अनोखी जोड़ी साइबर अपराधों की गुत्थी सुलझाती नजर आती है.

ग्लोबल लेवल पर भारत का डंका बजाने की तैयारी

फिलहाल  यह प्रोजेक्ट राजकुमार हिरानी के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि यह उनके करियर का पहला लॉन्ग-फॉर्म स्ट्रीमिंग (ओटीटी) प्रोजेक्ट है. मेकर्स या प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोरियन रीमेक का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. लेकिन अगर यह डील फाइनल होती है, तो 'प्रीतम एंड पेड्रो' भी उन चुनिंदा भारतीय कंटेंट की लिस्ट में शामिल हो जाएगी जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया.

यह भी पढ़ें: कभी कहलायी थी फ्लॉप, आज YouTube की किंग, तेलुगु की इस फिल्म ने बनाया 100 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pritam Pedro, Arshad Warsi, Vir Hirani, Web Series, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com