विज्ञापन
This Article is From May 04, 2015

फिल्म निर्देशक बनने की तैयारी में 'सर्किट', एक्टिंग भी जारी रखेंगे

फिल्म निर्देशक बनने की तैयारी में 'सर्किट', एक्टिंग भी जारी रखेंगे
मुंबई: बॉलीवुड के 'सर्किट' यानी अभिनेता अरशद वारसी नई चुनौती के लिए तैयार हैं। अरशद फ़िल्म निर्देशन की तरफ कदम बढ़ाने का मन बना रहे हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया है कि वो अभिनय भी जारी रखेंगे।

फ़िल्म निर्देशन एक चुनौती भरा काम है, जिसके बारे में बात करते हुए अरशद वारसी ने कह, "मैं फ़िल्म निर्देशन में कदम बढ़ने को तैयार हूं। मगर मैं एक्टिंग हमेशा जारी रखूंगा। अभिनय पूरी तरह छोड़कर कोई और काम नहीं करुंगा। हां अभिनय जारी रखते हुए कुछ और भी कर सकता हूं। मन बना रहा हूं निर्देशन के लिए और तैयारी जारी है।"

गौर करने वाली बात ये है कि अरशद वारसी ने डांस की शिक्षा ली है और वो बॉलीवुड में बतौर डांस डायरेक्टर काम करने की तैयारी में थे, लेकिन अभिनय में आए और सफलता मिल गई। ऐसे में ज़ाहिर है कि अभिनय पूरी तरह छोड़कर कुछ और करना उनके लिए मुश्किल होगा। क्योंकि वैसे भी कहावत है कि जिसे एक्टिंग का चस्का लग जाए वो कभी खत्म नहीं होता और फिर अरशद को तो सफलता भी मिली है।

फ़िलहाल अरशद व्यस्त हैं अपनी आनेवाली फ़िल्म 'वेलकम तो करांची' के प्रचार में, जो एक कॉमेडी फ़िल्म है। इस फ़िल्म में अरशद के साथ जैकी भागनानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बॉलीवुड, सर्किट, अभिनेता, अरशद वारसी, फ़िल्म, Arshad Warsi, Film, Acting, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com