'ARM' Box Office Collection Day 5: मिन्नल मुरली फेम एक्टर टोविनो थॉमस की फिल्म अजयंते रंदम मोशनम (ARM) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ARM एक मलयालम एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्देशन जितिन लाल ने किया है. फिल्म 12 सितंबर, रिलीज हुई थी. डॉ. जकारिया थॉमस के साथ, मैजिक फ्रेम्स और यूजीएम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले लिस्टिन स्टीफन द्वारा निर्मित यह 3 डी फिल्म उत्तरी केरल में नायकों की तीन पीढ़ियों से जुड़ी है. ARM में कृति शेट्टी, ऐश्वर्या राजेश, सुरभि लक्ष्मी, बेसिल जोसेफ, जगदीश, हरीश उथमन, हरीश पेराडी, कबीर सिंह, प्रमोद शेट्टी और रोहिणी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. ARM में, टोविनो ने तीन अलग-अलग किरदारों- कुंजिकेलु, मनियन और अजयन को प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया है.
टोविनो थॉमस की ARM ओणम के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसका फिल्म को भरपूर फायदा भी मिला है. फिल्म ने पांच दिन में 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस तरह टोविनो थॉमस की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है. वैसे भी मलयालम फिल्म को लेकर एक ट्रेंड रहा है कि ये फिल्म बहुत तेज रफ्तार से नहीं बल्कि धीमी रफ्तार से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर तय करती रहती हैं और अच्छी कहानी और एक्टिंग के दम पर कामयाबी की इबारत लिख देती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ARM फिल्म के एक्टर टोविनो थॉमस पिछले कुछ समय में मलयालम के मजबूत एक्टर के तौर पर उभरकर सामने आए हैं. उनकी फिल्म 2018, 2023 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को भी खूब पसंद किया गया था. इसके बाद 2024 में टोविनो थॉमस की अन्वेषीप्पिन कांडेथुम रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अफसर के किरदार को निभाया था और इसकी भी जमकर तारीफ हुई थी. टोविनो थॉमस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें एल2: एम्पुरान और आइडेंटिटी जैसी फिल्में शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं