ARM Box Office Collection Day 4: मिन्नल मुरली फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने वाले टोविनो थॉमस की अजयंते रंदम मोशनम ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रखी है. इस फंतासी थ्रिलर ने उनके स्टारडम को और बढ़ा दिया है. ARM में, टोविनो ने तीन अलग-अलग किरदारों- कुंजिकेलु, मनियन और अजयन को प्रभावशाली ढंग से पेश किया है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है. फिल्म में हर चरित्र को एकदम अलग तरीके से पेश किया गया गया है. टोविनो थॉमस की फिल्म की लोकप्रियता को इस बात से भी समझा सकता है कि इसने चार दिन के अंदर लगभग 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और सभी भाषाओं में अच्छी प्रतिक्रिया के साथ, फिल्म के शानदार नंबर आना जारी हैं. दिलचस्प यह है कि फिल्म को सिर्फ 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है.
ARM ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है, पिछले 24 घंटों में एक लाख 51 हजार टिकट बुक किए गए हैं. अकेले चौथे दिन, 2 लाख टिकट ऑनलाइन बेचे गए. दर्शक टोविनो थॉमस की एक्शन और शानदार फंतासी थ्रिलर देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं, जिसने लाखों लोगों को आकर्षित किया है. यह फिल्म तेलुगु में बेहतरीन ऑक्यूपेंसी के साथ सफलतापूर्वक चल रही है. एआरएम जितिन लाल द्वारा निर्देशित और लिस्टिन स्टीफन द्वारा मैजिक फ्रेम्स और यूजीएम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित है. डिबू नैनन थॉमस ने आर्म का म्यूजिक तैयार किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों के जरिए लोगों का ध्यान खींचने वाली कृति शेट्टी, ऐश्वर्या राजेश और सुरभि लक्ष्मी ARM में मुख्य भूमिका में हैं. बेसिल जोसेफ, जगदीश, हरीश उथमन, हरीश पेराडी, कबीर सिंह, प्रमोद शेट्टी और रोहिणी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म की पटकथा सुजीत नांबियार ने लिखी है मलयालम सिनेमा से शुरुआत करने वाले और अब बॉलीवुड में पहुंच चुके जोमन टी. जॉन ARM की सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं