विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2022

अर्जुन कपूर ने इस खास अंदाज में दी बहन रिया कपूर को जन्मदिन की बधाई, कही ये खास बात...

5 मार्च 1987 को जन्मीं रिया कपूर के 35वें जन्मदिन पर कजिन ब्रदर अर्जुन कपूर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया. अर्जुन ने रिया के लिए एक प्यार भरा मैसेज लिखते हुए उनके साथ एक तस्वीर भी शेयर की है.

अर्जुन कपूर ने इस खास अंदाज में दी बहन रिया कपूर को जन्मदिन की बधाई, कही ये खास बात...
35वें जन्मदिन पर रिया कपूर को भाई अर्जुन कपूर ने इस तरह विश किया बर्थडे
नई दिल्ली:

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर दोस्त और परिवार के लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देते दिखे. 5 मार्च 1987 को जन्मीं रिया कपूर के 35वें जन्मदिन पर कजिन अर्जुन कपूर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है. अर्जुन ने रिया के लिए एक प्यार भरा मैसेज लिखते हुए उनके साथ एक तस्वीर भी शेयर की है. तीनों की ये तस्वीर काफी खूबसूरत है. इस तस्वीर में अर्जुन के साथ रिया कपूर और सोनम कपूर खड़ी नजर आ रही हैं.

अर्जुन ने रिया को दी जन्मदिन की बधाई
अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से बहन रिया कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर उनके हॉलीडे के दौरान की लग रही है, जिसमें अर्जुन और रिया पहाड़ों के बीच नजर आ रहे हैं. अर्जुन ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए रिया को बर्थडे विश किया है. अर्जुन ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो रिया, इस खास दिन पर मुझे पर्पल पहनने देने के लिए शुक्रिया...खुश रहो, हमारे लिए खाना बनाती रहो और हमेशा अच्छी फिल्में बनाओ'. अर्जुन के इस पोस्ट पर रिया के पति करण बलूनी ने भी कमेंट किया है. अर्जुन से पहले रिया की बहन सोनम कपूर ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश किया.

सोमन कपूर ने शेयर किया वीडियो
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर बहन रिया कपूर के जन्मदिन एक बेहद खास वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. वीडियो में दोनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आ रही है. वीडियो में फोटो शूट से लेकर बहनों के बीच के प्यारे मोमेंट्स नजर आ रहे हैं. बता दें कि रिया कपूर भी पिता अनिल कपूर और बहन सोनम की तरह बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं हालांकि रिया एक्टिंग नहीं करती, बल्कि उनकी रुचि फिल्म निर्माण में है. सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म 'आइशा' को रिया ने ही प्रोड्यूस किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor Wished Sister Rhea Kapoor On Her Birthday, Arjun Kapoor, अर्जुन कपूर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com