विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2021

मलाइका अरोड़ा का यूं ख्याल रखते नजर आए अर्जुन कपूर, Video जीत रहा है फैन्स का दिल

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मलाइका अरोड़ा का यूं ख्याल रखते नजर आए अर्जुन कपूर, Video जीत रहा है फैन्स का दिल
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. अब फिर से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा का ख्याल रखते नजर आ रहे हैं. उनकी ये अदा फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वो वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो गाड़ी के पास खड़े होकर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का इंतजार कर रहे होते हैं. और जैसे ही एक्ट्रेस आती हैं वो उनके लिए गाड़ी का दरवाजा खोलते हैं और उन्हें बैठाते हैं. इसके बाद अर्जुन आगे बढ़ते हैं और अपनी गाड़ी में जाकर बैठ जाते हैं. अर्जुन कपूर के इस वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस दौरान काफी खूबसूरत दिख रहे थे. मलाइका वीडियो में सफेद रंग का हल्का जैकेट और  कलरफुल क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट पहनी नजर आ रही हैं. वहीं, अर्जुन कपूर काले रंग की शर्ट और नीले रंग के डेनिम में दिखाई दे रहे हैं. दोनों एक साथ स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. बता दें कि अर्जुन कपूर ने पिछले साल अपने बर्थडे के दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात को सावर्जनिक भी कर दिया था. तभी से लेकर अर्जुन और मलाइका काफी सुर्खियों में हैं. हालांकि, शादी करने को लेकर अभी तक दोनों का कोई रिएक्शन नहीं आया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Arjun Kapoor, Malaika Arora And Arjun Kapoor, Viral Video, Arjun Kapoor Care For Malaika Arora, Malaika Arora And Arjun Kapoor Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com