अरिजीत सिंह की आवाज बॉलीवुड के सबसे यादगार दर्दभरे गीतों की पहचान बन चुकी है. अरिजीत सिंह की सादगी उनके गानों में भी दिखती है और ये एक वजह है कि लोग उनके गानों से कनेक्ट कर पाते हैं. उनकी गाए गानों में प्यार, तड़प और एक-दूसरे से बिछड़ने के एहसास को इस खूबसूरती से पिरोया है कि उनके गीत हर पीढ़ी के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं. चाहे एकतरफा प्यार की कसक हो, जुदाई का दर्द या किसी अपने को खो देने का एहसास, उनके गानों ने करोड़ों लोगों की फीलिंग्स को गहराई से छुआ है.
अरिजीत सिंह के गानों को लोग इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि गानों के आने के कई सालों बाद भी वो लोगों की पहली पसंद बने रहते हैं. जिसका सबूत देखने को मिलता है उनके गाए गानों के व्यूज से. हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज हुआ. फिल्म आवारापन 2 के इस गाने ने अरिजीत सिंह ने अपने संगीतमय सफर में एक और बेहतरीन गानों को जोड़ लिया है. आइए नजर डालते हैं, उनके सदाबहार और दर्दभरे गीतों पर जो आज भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं और लोगों के दिलों में गहराई से गूंजते हैं.
इस गाने को मिले 120 करोड़ व्यूज
आज से 9 साल पहले आई श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का गाना मै फिर भी तुमको चाहूंगा को यूट्यूब पर 120 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने के बोल, संगीत और अरिजीत सिंह की आवाज ने इस गाने में एक अलग ही जान डाल दी. अनकंडीशनल और अटूट प्रेम को समर्पित 'फिर भी तुमको चाहूंगा' रिलीज होते ही लोगों का पसंदीदा सान्ग बन गया था. अरिजीत सिंह की फीलिंग्स से भरपूर आवाज इस गाने में प्यार की गहराई को बेहद प्रभावशाली ढंग से उभारती है, जिससे यह उनके सबसे लोकप्रिय दर्दभरे गीतों में शामिल हो गया.
फिर भी तुमको चाहूंगा – हाफ गर्लफ्रेंड (2017)
चन्ना मेरेया – ऐ दिल है मुश्किल (2016)
साल 2026 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के सभी गानें बेहतरीन थे. अरिजीत सिंह ने इस फिल्म में गाया गाना 'चन्ना मेरेया' आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है. इस गाने को यूट्यूब पर 418 करोड़ व्यूज मिले हैं.
सोच ना सके – एयरलिफ्ट (2016)
साल 2016 में आइ एयरलिफ्ट फिल्म में रोमांस और तड़प का खूबसूरत गाना 'सोच ना सके' अपनी मधुर धुन और दिल को छू लेने वाले बोल के लिए खास पहचान रखता है. इस गाने को यूट्यूब पर 39.6 करोड़ व्यूज मिले हैं.
हमारी अधूरी कहानी – हमारी अधूरी कहानी (2015)
साल 2015 में आई इमरान हाशमी और विद्या बालन की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के टाइटल सॉन्ग 'हमारी अधूरी कहानी' ने अधूरे प्यार को बेहद ही खूबसूरती से बयां किया है. इसे बॉलीवुड के सबसे यादगार रोमांटिक गीतों में गिना जाता है. इस गाने को यूट्यूब पर 27.7 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं.
ये आवारापन – आवारापन 2 (14 अगस्त 2026)
हाल ही में रिलीज हुआ आवारापन 2 का गाना ये आवारापन भी लोगों को पसंद आया है. अरिजीत सिंह की आवाज ने इस गाने में एक अलग ही जादू कर दिया है. इस गाने को कुछ ही दिनों में 23 मिलियन व्यूज मिल गए हैं.
जुदाई – बदलापुर (2015)
साल 2015 में आई बदलापुर फिल्म के गाने जुदाई भी लोगों को खूब पसंद आया. इस गाने में अरिजीत सिंह की आवाज का जादू लोगों को खुद से बांधे रहता है. इस गाने को यूट्यूब पर 11.4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं