विज्ञापन

धुरंधर दोबारा क्यों हो रही रिलीज? 5 पॉइंट में समझिए धुरंधर 2 की रिलीज के 8 दिन पहले क्यों लिया गया ये फैसला

धुरंधर 2 की रिलीज से पहले मेकर्स ने धुरंधर को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया. इस फिल्म को 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है.

धुरंधर दोबारा क्यों हो रही रिलीज? 5 पॉइंट में समझिए धुरंधर 2 की रिलीज के 8 दिन पहले क्यों लिया गया ये फैसला
Dhurandhar दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

जियो स्टूडियो और बी-62 स्टूडियो की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर' अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है. 19 मार्च को रिलीज होने वाली मोस्टअवेटेड सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज' से ठीक पहले, मूल फिल्म को दुनिया भर में खास री-रिलीज किया गया है. ‘धुरंधर' 12 मार्च से भारत में करीब 250 स्क्रीनों पर और 13 मार्च से विदेशों में लगभग 250 स्क्रीनों पर दोबारा दिखाई जाएगी. कुल मिलाकर दुनिया भर में 500 स्क्रीनों पर ‘धुरंधर' का जादू फिर से देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि उत्तर अमेरिका में ही यह फिल्म 185 स्क्रीनों पर री-रिलीज हो रही है, जो इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की भारी मांग को दिखाता है.

मेकर्स के मुताबिक फैंस के लिए यह सुनहरा मौका है. वे पहले ‘धुरंधर' को सिनेमाघरों में दोबारा देख सकेंगे और कुछ ही दिनों बाद उसी कहानी का रोमांचक अगला हिस्सा ‘धुरंधर द रिवेंज' भी बड़े पर्दे पर एंजॉय कर पाएंगे. हिंदी फिल्मों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर री-रिलीज बहुत कम होती है, ऐसे में यह कदम फ्रेंचाइजी की वैश्विक लोकप्रियता को दिखाता है.

5 वजह दोबारा क्यों रिलीज हो रही धुरंधर

1- धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा क्रेज है. ऐसे में धुरंधर को दोबारा रिलीज कर मेकर्स इसी वेव का फायदा उठाना चाहते हैं.

2- अब तक जो लोग धुरंधर को थियेटर में नहीं देख पाए थे और ओटीटी पर उन्हें बड़ी स्क्रीन वाला एक्सपीरियंस नहीं मिला वे इस फिल्म को एक बार थियेटर में देख सकते हैं.

3- मेकर्स रीकॉल वैल्यू बढ़ाने के लिए भी धुरंधर ोक दोबारा रिलीज कर रहे हैं. पार्ट-2 देखने से पहले लोग पार्ट-1 देखकर कहानी को अच्छे से समझ सकते हैं. जो लोग पार्ट-1 अब देखेंगे वे इसके बाद तुरंत धुरंधर 2 भी देखना चाहेंग.

4- फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी पसंद की गई. मेकर्स एक बार फिर घुरंधर 2 के लिए एक वेव क्रिएट करना चाहते हैं इसलिए केवल देश ही नहीं विदेश में भी फिल्म रिलीज होने वाली है.

5- धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हो रही है. उससे पहले कोई फिल्म नहीं तो मेकर्स इस खाली समय का भरपूर फायदा उठाने के लिए भी अपना पार्ट-1 रिलीज कर एक माहौल सेट करने की कोशिश में हैं.

यह भी पढ़ें: UK 07 Rider का सुसाइड वीडियो था पब्लिसिटी स्टंट! वीडियो शेयर कर भाई बोला- लोग हमें जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं

वहीं, ‘धुरंधर द रिवेंज' के स्पेशल प्रीमियर शो 18 मार्च को अमेरिका और कनाडा में आयोजित होंगे. ये शो ज्यादातर प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट (पीएलएफ) स्क्रीन्स पर होंगे, जहां बड़ी स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस साउंड, बेहतर प्रोजेक्शन और लग्जरी सीटिंग मिलेगी. ऐसे फॉर्मेट आमतौर पर बड़े हॉलीवुड इवेंट फिल्मों के लिए इस्तेमाल होते हैं. कई प्रीमियर शो के टिकट पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हाल ही में रिलीज ‘धुरंधर द रिवेंज' के ट्रेलर को दुनियाभर के दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिनेमाघर मालिक इसकी अंतरराष्ट्रीय रिलीज से बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं. ‘धुरंधर द रिवेंज' जियो स्टूडियोज की प्रस्तुति और बी 62 स्टूडियोज का प्रोडक्शन है. यह हाई ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर आदित्यधर ने लिखी और निर्देशित की है. ज्योति देशपांडे और लोकेशधर भी इसके निर्माता हैं. फिल्म 19 मार्च को गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में दुनियाभर में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक से टली टक्कर तो धुरंधर 2 की राह में कांटे बिछाने आया 54 साल का ये हीरो, पहले दे चुका है कई ब्लॉकबस्टर फिल्में

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Dhurandhar Re Relase, Dhurandhar Cast, Dhurandhar Budget, Dhurandhar Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com