बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें खूब बधाई संदेश भेज रहे हैं. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Birthday) का जन्म अत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ. एक्ट्रेस आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं. बर्थडे के मौके पर उनका साड़ी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Video) के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है वो कितनी प्यारी लग रही हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के एक वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस किसी फंक्शन में पहुंची हुई हैं. इस दौरान फोटोग्राफर्स के सामने वो बेहतरीन अंदाज में पोज दे रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में 'चन्ना मेरेया' सॉन्ग बज रहा है. इस वीडियो के अलावा उनके फैन पेज से भी उनकी साड़ी में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं. अनुष्का शर्मा की तस्वीरों और वीडियो पर फैन्स कमेंट के जरिए खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने क्रिकेटर विराट कोहली संग साल 2017 में शादी रचाई. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बुलबुल' थी. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी, जिसने धमाल मचाकर रख दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं