विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स CEO को कहा मूर्खता की परिभाषा, बोले-उन्हें सास-बहू से शुरुआत करनी चाहिए थी, Sacred Games पर छिड़ा विवाद...

नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस हाल ही में निखिल कामथ के डब्ल्यूटीएफ पॉडकास्ट पर आए. जहां उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया पर मौजूद कंटेंट, सेक्रेड गेम्स और हीरामंडी से लेकर सीआईडी ​​और कपिल शर्मा के शो के बारे में बात की.

अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स CEO को कहा मूर्खता की परिभाषा, बोले-उन्हें सास-बहू से शुरुआत करनी चाहिए थी, Sacred Games पर छिड़ा विवाद...
अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स CEO को कहा मूर्खता की परिभाषा
नई दिल्ली::

नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस हाल ही में निखिल कामथ के डब्ल्यूटीएफ पॉडकास्ट पर आए. जहां उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया पर मौजूद कंटेंट, सेक्रेड गेम्स और हीरामंडी से लेकर सीआईडी ​​और कपिल शर्मा के शो के बारे में बात की.  हालांकि, सेक्रेड गेम्स पर उनका एक कमेंट शो के सह-निर्माता अनुराग कश्यप को बुरी लग गई. अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर सारंडोस पर हमला बोला और उन्हें उनके इस विचार के लिए बेवकूफ कहा. निखिल कामथ के पॉडकास्ट पर टेड सारंडोस ने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि सेक्रेड गेम्स के साथ नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल प्रोग्रामिंग शुरू करने का विचार सही था या नहीं, उन्होंने कहा कि वे इसके बजाय कुछ और कर सकते थे.

सारंडोस के बयान पर एक समाचार रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने थ्रेड्स पर पोस्ट किया, "उन्हें सास- बहू से शुरुआत करनी चाहिए थी.. वे अच्छा करते. जो वे अब कर रहे हैं. मुझे हमेशा से पता था कि जब कहानी कहने की बात आती है तो तकनीकी लोग मूर्ख होते हैं, लेकिन टेड सारंडोस मूर्खता की परिभाषा है, यह मुझे नहीं पता था. अब सब कुछ स्पष्ट हो गया है."

 अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित, इस शो में सैफ अली खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने काम किया था. 2018 में रिलीज़ होने के बाद शो को काफी पसंद किया गया था. हालांकि, दूसरे सीज़न को मिली-जुली समीक्षा मिली थी और शो को रद्द कर दिया गया था. पॉडकास्ट पर टेड सारंडोस ने माना कि नेटफ्लिक्स को भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने में दो साल लग गए. उन्होंने कहा, "हमारा पहला भारतीय मूल शो सेक्रेड गेम्स था. और मैंने सोचा, 'यह बहुत बढ़िया होने वाला है. भारत में लोग फिल्मों को पसंद करते हैं. यह एक ऐसा टीवी शो है जो फिल्म जितना ही बड़ा लगता है, इसमें फिल्मी सितारे हैं.' इसके बारे में दिलचस्प बात यह है कि यह बहुत ही नया था.

उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं यह सब फिर से करता, तो क्या मैं कुछ साल बाद सेक्रेड गेम्स करता. इकसे बजाए, ऐसी चीजें करता जो अधिक लोकप्रिय होतीं.लेकिन हम जानते थे कि भारत में हम जहां पहुंचना चाहते थे, वहां पहुंचने के लिए एक धीमी यात्रा होगी. भारत में अगले कुछ वर्षों में बाजार बढ़ रहा है, इसलिए यह रोमांचक है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, Anurag Kashyap Netflix, Sacred Games, Sacred Games News, Netflix CEO Ted Sarandos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com