बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं और अब तक यह फिल्म अच्छा खासा प्रदर्शन कर चुकी है. फिल्म के प्रशंसक फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. इस फिल्म में अनुपम खेर कश्मीरी पंडित पुष्कर नाथ के करिदार को निभाते नजर आ रहे हैं. वहीं असल जिंदगी में उनके पिता का नाम भी पुष्कर नाथ था. वहीं लंबे समय के बाद खेर ने अपने पिता की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है.
हाल ही में अनुपम खेर ने पिता पुष्कर नाथ की एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वे लिखते हैं- 'यह मेरे पिता पुष्कर नाथ जी की आखिरी तस्वीर थी. 11 दिनों बाद उनका निधन हो गया था. इस पृथ्वी पर वे सबसे सरल आत्मा थे. उन्होंने कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाया वे एक आम इंसान थे, लेकिन एक असाधारण पिता. वे अपने घर कश्मीर जाना चाहते थे. यह फिल्म द कश्मीर फाइल्स उन्हें समर्पित करता हूं'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म ने अब तक 253 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में अनुपम खेर का किरदार अभिनय अंदाज और फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में वे आर्टिकल 370 हटाने की मांग कर रहे थे. इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी जैसे कई अहम किरदार थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं