Anirudh Ravichander Education: अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) की चर्चा आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन से शादी को लेकर हो रही हैं. खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं. काव्या मारन तो काफी मशहूर हैं पर क्या आप जानते हैं कि अनिरुद्ध रविचंदर कौन हैं, कहां से पढ़ाई की है और क्या करते हैं, जानें.
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय संगीतकारों में गिने जाते हैं. उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है. जैसे Why This Kolaveri Di, Hukum और Zinda Banda जैसे गानों ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अनिरुद्ध सिर्फ बेहतरीन संगीतकार ही नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा और प्रोफेशनल म्यूजिक ट्रेनिंग भी हासिल कर चुके हैं.
अनिरुद्ध रविचंदर की पढ़ाई
अनिरुद्ध रविचंदर की शुरुआती पढ़ाई Padma Seshadri Bala Bhavan (PSBB), Chennai से हुई, जो दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित स्कूलों में गिना जाता है.
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने Loyola College, Chennai से बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की डिग्री हासिल की. अनिरुद्ध ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने यह डिग्री एक बैकअप प्लान के तौर पर ली थी, ताकि अगर संगीत में करियर न बन पाए तो उनके पास दूसरा विकल्प मौजूद रहे.
संगीत की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली
कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ अनिरुद्ध ने संगीत की औपचारिक शिक्षा हासिल की है. वे Trinity College of Music (London) से क्लासिकल पियानो की ट्रेनिंग ले चुके हैं. कर्नाटक (Carnatic) संगीत सीखा है. स्कूल के दिनों में Zinx नाम के म्यूजिक बैंड का हिस्सा रहे, जहां उन्होंने कई लाइव परफॉर्मेंस की.
21 साल की उम्र में मिली बड़ी सफलता
अनिरुद्ध ने 21 साल की उम्र में बतौर संगीतकार डेब्यू किया. इसी फिल्म का गाना Why This Kolaveri Di दुनिया भर में वायरल हो गया और देखते ही देखते वह चर्चित युवा संगीतकार बन गए.
परिवार से मिला संगीत का माहौल
अनिरुद्ध एक फिल्मी परिवार से आते हैं. उनके पिता रवि राघवेंद्र अभिनेता रहे हैं जबकि मां लक्ष्मी रविचंदर शास्त्रीय नृत्यांगना हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं