SRH Kavya Maran Education: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन चर्चा में हैं. वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं. आईपीएल मैचों के दौरान काव्या मारना मैदान में खूब सुर्खियां बटोरती रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि काव्या मारना कितनी पढ़ी-लिखी है. उनकी स्कूलिंग और आगे की पढ़ाई कहां से हुई है, जानें उनकी एजुकेशन के बारे में.
काव्या मारन की पढ़ाई
काव्या मारन ने स्कूल की पढ़ाई चेन्नई से पूरी की. इसके बाद उन्होंने Stella Maris College, Chennai से बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की डिग्री हासिल की. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने विदेश जाकर Warwick Business School (United Kingdom) से MBA किया.
उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद काव्या मारन भारत लौटीं और अपने पिता के मीडिया समूह Sun Group से जुड़ गईं. शुरुआत में उन्होंने कंपनी के विभिन्न विभागों में काम करके बिजनेस को करीब से समझा.
क्या करती हैं काव्या मारन
Sun TV Network में Executive Director के पद पर कार्यरत हैं और समूह के कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसलों में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. Sunrisers Hyderabad के क्रिकेट संचालन और रणनीतिक फैसलों से भी जुड़ी रहती हैं.
IPL ऑक्शन में टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं, खिलाड़ियों के चयन और टीम मैनेजमेंट में भागीदारी निभाती हैं, फ्रेंचाइजी के ब्रांड और बिजनेस विस्तार पर भी नजर रखती हैं. उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वह IPL की सबसे चर्चित महिला फ्रेंचाइजी प्रमुखों में गिनी जाती हैं.
देश के ऐसे 7 स्कूल, जहां पढ़ते हैं रईसों के बच्चे, लाखों में जाती है हर महीने की फीस
काव्या मारन का परिवार
काव्या मारन भारत के सबसे प्रभावशाली बिजनेस परिवारों में से एक से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता कलानिधि मारन Sun Group के संस्थापक और चेयरमैन हैं. वहीं मां कावेरी मारन Sun Group की वरिष्ठ बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं.
Sun Group दक्षिण भारत के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक है, जिसके अंतर्गत टीवी चैनल, एफएम रेडियो, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कई अन्य व्यवसाय संचालित होते हैं.
काव्या मारन की शादी की चर्चा
आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और स्टार म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें काफी चर्चा में हैं. कपल ने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन अनिरुद्ध के परिवार के एक सदस्य ने कंफर्म किया है कि दोनों की जल्द ही शादी होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं