विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

सोनम कपूर की शादी पर पहली बार तोड़ी पापा अनिल कपूर ने चुप्पी, जानें क्या कहा?

अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर की शादी की अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि लोगों को सही वक्त पर सभी जानकारी मिल जाएगी.

सोनम कपूर की शादी पर पहली बार तोड़ी पापा अनिल कपूर ने चुप्पी, जानें क्या कहा?
आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर. (फाइल फोटो)
  • अनिल कपूर बोले, सही वक्त पर देंगे जानकारी
  • कहा-हम इन बातों को नहीं छुपाएंगे
  • सोशल मीडिया पर सोनम की शादी की खबरें
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर हैं. खबरों के मुताबिक, आगामी 8 मई को वह अपने बॉयफ्रेंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में सात फेरे लेने जा रही हैं. हालांकि, कपूर परिवार की ओर से अब तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर की शादी की अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि लोगों को सही वक्त पर सभी जानकारी मिल जाएगी. ऐसी खबरें हैं कि सोनम की अगले महीने आनंद आहूजा से शादी होने वाली है.

यह भी पढ़ें : आई सोनम कपूर की शादी की खबर, संगीत की सारी तैयारियां इस कोरियोग्राफर के जिम्मे

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें देखी जा रही हैं, जिनमें अनिल कपूर का बंगला सजा हुआ है और वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. इस बारे में पूछे जाने पर अनिल कपूर ने कहा, 'जबसे हमने अपना करियर शुरू किया, मीडिया हमेशा मेरे और मेरे परिवार के साथ रहा है. हम हर बात सही वक्त पर साझा करेंगे. आप सब को जल्दी ही जानकारी मिलेगी. हम इन बातों को नहीं छुपाएंगे.' 
 
sonam kapoor anand ahuja
सोनम कपूर और आनंद आहूजा. 

आनंद आहूजा एक बिजनेसमैन हैं और भारत की पहली मल्टी ब्रांड स्नीकर कंपनी की स्थापना करने का श्रेय उन्हीं को जाता है. अनिल की अगली फिल्म रेस-3 है जिसमें वह सलमान खान के साथ दिखेंगे. उन्होंने कहा कि सलमान के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Kapoor, Sonam Kapoor’s Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com