विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2022

फन्ने खान में अनिल कपूर की बेटी लता उर्फ 'पीहू सांड' का बदल गया है लुक, लेटेस्ट तस्वीर देख फैन्स बोले- आप तो पहचान में ही नहीं आ रही हो

ऑनस्क्रीन अनिल कपूर की बेटी लता उर्फ पीहू सांड की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं इन तस्वीरों को देख फैन्स भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं

फन्ने खान में अनिल कपूर की बेटी लता उर्फ 'पीहू सांड' का बदल गया है लुक, लेटेस्ट तस्वीर देख फैन्स बोले- आप तो पहचान में ही नहीं आ रही हो
फन्ने खान में अनिल कपूर की बेटी लता उर्फ 'पीहू सांड' का बदल गया है लुक
  • पीहू सांड का बदल गया है लुक
  • फन्ने खान में अनिल कपूर की बनी थीं बेटी
  • ताजा तस्वीरें देख पहचान नहीं पा रहे हैं लोग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल ना दिखा पाती हों, लेकिन फैन्स के दिलों में अपनी जगह बना लेती हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं. ऐश्वर्या राय, राज कुमार राव, अनिल कपूर, दिव्या दत्ता और पीहू सांड की फिल्म फन्ने खान की. इस फिल्म में पीहू सांड नया करेक्टर जूरूर हैं, लेकिन उनके अदाकारी और अंदाज ने फैन्स का दिल जीत लिया है. आपको बता दें कि फन्ने खान साल 2018 में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 4 साल हो गए हैं. वहीं इन चार सालों में लता उर्फ पीहू ने भी अपना लुक बदल लिया है.

जी हां, हाल ही में ऑनस्क्रीन अनिल कपूर की बेटी लता उर्फ पीहू सांड की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं इन तस्वीरों को देख फैन्स भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये वही लता है जिन्हें उन्हें उनके स्टाइल के लिए लोग उनपर कमेंट करते थे. बता दें कि पीहू रियल लाइफ में काफी स्टाइलिश हैं. कुछ तस्वीरें उनके इंस्टा हैंडल पर मौजूद हैं जिस देख फैन्स विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं. 

n5vegl5

Pihu Sand

एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया है. तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा इतनी जल्दी इतना बदलाव कैसे हुए. तो वहीं एक यूजर ने कहा आप तो अब पहचान में ही नहीं आ रही हो. आपको बता दें कि पीहू ने फिल्म फन्ने खान के लिए अपना वजन तकरीबन 20 किलो बढ़ाया था वहीं फिल्म के बाद से ही उन्होंने वेट लूज करना शुरू कर दिया था. बता दें कि पीहू फन्ने खान से पहले सिस्किंयां फिल्म में नजर आ चुकी हैं. 

VIDEO: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और नेहा शर्मा हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Kapoor, Anil Kapoor Daughter, Anil Kapoor Onscreen Daughter Pihu Sand, Pihu Sand Latest Photo Viral, Pihu Sand Viral Photo, Pihu Sand Age, Pihu Sand Instagram, Anil Kapoor Fanney Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com