कॉमेडी मूवीज का दौर कभी पुराना नहीं होता. कुछ ऐसी भी कॉमेडी मूवीज हैं जो अपने समय पर हिट नहीं हो सकीं लेकिन आज उनकी गिनती बेहतरीन फिल्मों के साथ साथ बहुत अच्छी कॉमेडी फिल्मों में भी होती है. ऐसी ही एक फिल्म थी अंदाज अपना अपना. फिल्म रिलीज होने के साथ ही सिनेमा के दर्शकों में भी एक जनरेशन का गैप आ चुका है. और मजेदार बात ये है कि नए दौर के दर्शकों को भी ये फिल्म उतना ही हंसाती गुदगुदाती है जितना उस दौर के दर्शकों को एंटरटेन करती हैं. इस मूवी को रिलीज हुए तीन दशक बीत चुके हैं. इस मौके पर मूवी से जुड़ा एक मजेदार सीन तेजी से वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नाम और शक्ल का कंफ्यूजन
अंदाज अपना अपना मूवी में आमिर खान, सलमान खान और रवीना टंडन लीड रोल में थे. इस के अलावा परेश रावल का रोल भी फिल्म में बहुत अहम था. फिल्म में पहले ये कंफ्यूजन दिखाया गया कि अमीर हीरोइन कौन है. उस के बाद शुरू हुआ नाम का कंफ्यूजन कि रवीना कौन है और करिश्मा कौन है. इस कंफ्यूजन ने फिल्म को बहुत मजेदार बनाया. लेकिन असल कॉमेडी का तड़का लगाया परेश रावल के जुड़वा रोल ने. जो एंटागोनिस्ट और प्रोटागोनिस्ट दोनों रोल्स में दिखाई दिए. दोनों ही रोल में अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ परेश रावल खूब खरे उतरे और दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर भी मजबूर कर दिया.
वायरल हुआ ये सीन
फिल्म का सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऑल अबाउट नाइट लाइफ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने ये सीन पोस्ट किया है. इस सीन में आमिर खान और सलमान खान परेशान रावल को फिरौती की रकम सौंपने आते हैं. पचास लाख की फिरौती के बदले दोनों 8535.29 रु. देते हैं. वो भी चिल्लर में. इंस्टाग्राम हैंडल ने लिखा है कि ये हिस्ट्री का सबसे बड़ा बार्गेन था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं