विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2026

आमिर खान ने कहा था- ओटीटी पर कभी रिलीज नहीं होगी उनकी ये फिल्म, अब सोनी लिव पर होने जा रही स्ट्रीम

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के 8 महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज होने को तैयार है.

आमिर खान ने कहा था- ओटीटी पर कभी रिलीज नहीं होगी उनकी ये फिल्म, अब सोनी लिव पर होने जा रही स्ट्रीम
ओटीटी पर रिलीज होगी आमिर खान की सितारे जमीन पर
नई दिल्ली:

आमिर खान ने पिछले दिनों सितारे जमीन पर की रिलीज के वक्त कहा था कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्म को रिलीज नहीं करेंगे. इसके चलते उन्होंने अपनी फिल्म को यूट्यूब पर थियेटर रिलीज के बाद डायरेक्ट स्ट्रीम कर दिया था. हालांकि अब एक्टर ने अपने फैसले पर दोबारा सोचने के बाद अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को दोबारा ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है. हाल ही में अनाउंस किया गया है कि सितारे जमीन पर को सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा. 

सितारे जमीन पर होगी सोनी लिव पर रिलीज 

सितारे जमीन पर जून 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं रिलीज के 8 महीने बाद आमिर खान प्रोडक्शन्स ने ऐलान करते हुए कहा, “यह रिलीज प्लेटफॉर्म के लिए एक खास मील का पत्थर है, क्योंकि सितारे जमीन पर प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने वाली पहली हिंदी थिएटर फिल्म बन गई है.” इस अनाउंसमेंट के साथ रिलीज डेट अनाउंस नहीं कि गई है. लेकिन बताया गया है कि जल्द ही फिल्म रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन का स्टारडम हिलाने वाला वो सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 14 हिट, बेटा भी है सुपरस्टार, 1650 करोड़ है

सितारे जमीन पर के बारे में 

आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित सितारे जमीन पर में आमिर खान, जेनेलिया देशमुख, आशीष पेंडसे, आरुष दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि साहनी, गोपी कृष्णन के वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांद शर्मा, सिमरन मंगेशकर समवित देसाई औऱ नमन मिश्रा नजर आए थे. फिल्म को आमिर खान और अपर्ना पुरोहित ने आमिर खान प्रोडक्शन के तले प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म ने 122 करोड़ के बजट में 266.49  करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. 

आमिर खान ने ओटीटी रिलीज पर क्या कहा था

आमिर खान ने ओटीटी पर कहा था कि फिल्म कभी भी किसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी. इसके बजाय, उन्होंने YouTube के जरिए पे-पर-व्यू मॉडल चुना था. वहीं  20 जून को थिएटर में रिलीज होने के 6 हफ्ते बाद इसे 1 अगस्त को YouTube पर रिलीज किया गया था. वहीं 100 रुपए किराए पर फिल्म यूजर्स के लिए उपलब्ध थी. दरअसल, पिछले साल जुलाई में आमिर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं क्योंकि मैंने झूठ बोला था जब मैंने कहा था कि सितारे जमीन पर YouTube पर रिलीज़ नहीं होगी. मैंने ऐसा इसलिए किया कि क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था. मुझे फिल्म के थिएटर बिजनेस को बचाना था. मैं थिएटर के प्रति बहुत लॉयल हूं, मेरी जिंदगी सिनेमा से शुरू हुई थी. इसलिए, मैंने हमेशा फिल्मों के थिएटर बिजनेस को बचाने की कोशिश की है. फिर भी, मैं माफी मांगता हूं क्योंकि मुझे झूठ बोलना पड़ा. ”

ये भी पढे़ं- 60 घर, 100 टैंकर पानी और 2.5 एकड़ का सेट, 64 लाख व्यूज वाले इस गाने के लिए बनाई गई विशाल झोपड़पट्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
  Aamir Khan, Aamir Khan Movie, Aamir Khan News, Sitaare Zameen Par
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com