विज्ञापन
This Article is From May 31, 2022

अनन्या पांडे ने विजय देवरकोंडा  के साथ 'जुगजुग जीयो' के गाने पर किया हुक स्टेप तो मम्मी भावना पांडे का आया ये रिएक्शन

अनन्या पांडे ने आज अपनी अकमिंग फिल्म जुगजुग जीयो के गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर की है. वीडियो में उनके साथ लिगर के उनके को- स्टार विजय देवरकोंडा भी दिख रहे हैं. दोनों गाने के हुक-स्टेप परफॉर्म करते दिख रहे हैं.

अनन्या पांडे ने विजय देवरकोंडा  के साथ 'जुगजुग जीयो' के गाने पर किया हुक स्टेप तो मम्मी भावना पांडे का आया ये रिएक्शन
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा का हुक स्टेप वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अनन्या पांडे ने आज अपनी अगली फिल्म जुगजुग जीयो के गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर की है. वीडियो में उनके साथ लिगर के उनके को- स्टार विजय देवरकोंडा भी दिख रहे हैं. दोनों गाने के हुक-स्टेप परफॉर्म करते दिख रहे हैं. स्टेप परफॉर्म करते हुए अनन्या पांडे और विजय बेहद प्यारे लग रहे हैं. इस वीडियो को देख कर लग रहा है कि यह करण जौहर के टॉक शो - कॉफ़ी विद करण सीजन 7 के सेट पर शूट किया गया है. इस साल की शुरुआत में केजेओ ने घोषणा की थी कि उनका बहुप्रतीक्षित टॉक शो विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. फिल्म निर्माता फिलहाल शो की शूटिंग कर रहे हैं.

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और कुछ घंटों में ही इस पर 4 लाख, 70 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट किया है. हालांकि पहला कमेंट अनन्या की मम्मी भावना पांडे ने किया है. भावना ने इस वीडियो के कमेंटे सेक्शन में फायर और दिल की इमोजी शेयर की है. 

जुगजुग जीयो में वरुण धवन के साथ अनन्या पांडे, अनिल कपूर और नीतू कपूर हैं. नीतू की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी हो रही है. फिल्म का पहला गाना "द पंजाबन सॉन्ग" उस समय विवादों में आ गया था जब पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक ने दावा किया था कि फिल्म के निर्माताओं ने गाने की "कॉपी" की है. बाद में विशाल ए सिंह नाम के एक लेखक ने दावा किया कि फिल्म की कहानी उनकी कहानी से कॉपी की गई है, जिसे उन्होंने 2020 में धर्मा प्रोडक्शंस को भेजा था. हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने जवाब में कोई बयान जारी नहीं किया.

बता दें  कि लिगर अनन्या और विजय की पहली फिल्म है. फिल्म में माइक टायसन की एक कैमियो भी है. जुगजुग जीयो 24 जून को रिलीज होने वाली है, वहीं लिगर के इस साल के अंत में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है. 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ananya Pandey, Ananya Pandey Childhood Photo, Ananya Pandey Dance Video, Ananya Pandey Movies, Ananya Pandey Movies List, Ananya Pandey Upcoming Movie, Vijay Deverakonda, Vijay Deverakonda Hindi Movie, Vijay Deverakonda With Ananya Pandey, Jug Jug Jiyo, Jug Jug Jiyo Song, Jug Jug Jiyo Cast, Jug Jug Jiyo Release Date, Jug Jug Jiyo Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com