एक्टिंग के मामले में अमरीश पुरी का आज भी कोई सानी नहीं है. विलेन के किरदार से एक्टिंग करियर शुरू करने वाले अमरीश पुरी ने कैरेक्टर रोल भी खूब जबरदस्त किए. एक अरसे तक वो पर्दे पर अलग अलग गेटअप में विलेन ही बने नजर आए. चाहें वो मोगैंबो का किरदार हो, तहलका का विलेन हो या फिर राम लखन का धूर्त अंकल हो. हर किरदार में अमरीश पुरी ने गजब का काम किया. उन किरदारों को देखकर तो ये अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता था कि वो कभी कैरेक्टर रोल में और पॉजिटिव रोल में नजर आएंगे. लेकिन जब वो पॉजिटिव रोल में दिखे तो भी अपने कैरेक्टर के साथ पूरा इंसाफ किया. इस हुनकर के बावजूद अमरीश पुरी हमेशा ही जमीन से जुड़े रहे मॉडेस्ट रहे. उनकी इस मोडेस्टी का राज उनके पोते ने खोला है.
ये है मोडेस्टी की वजह
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी भी अब पर्दे पर एक्टिव हो चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि क्यों उनके बाबा यानी कि ग्रैंड फादर हमेशा इतने मॉडेस्ट रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंस्टाग्राम पर उनका अमीरश पुरी पर दिया स्टेटमेंट वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके बाबा ने 45 साल की सक्सेस देखी थी, जिसकी उन्हें कद्र थी. यही वजह है कि अमरीश पुरी हमेशा ग्राउंंडेड रहे. जबकि 18 से 20 साल की उम्र के कलाकार भी अब ऐसा नहीं कर पाते हैं. जिस पर एक यूजर ने कमेंट किया कि बिलकुल सत्य वचन है. जबकि एक यूजर ने लिखा लल्ला ने ये सही बात कह दी.
कौन हैं वर्धन पुरी?
वर्धन पुरी अमरीश पुरी के पोते हैं ये तो आप जान ही चुके हैं. अब आपको बताते हैं वर्धन पुरी के करियर की शुरुआत कहां से हुई. वर्धन पुरी सबसे पहले ये साली आशिकी में नजर आए. इससे पहले वो इश्कजादे, दावत-ए-इश्क से जुड़े और शुद्ध देसी रोमांस मूवी से भी जुड़े. लेकिन इन सभी मूवीज में वो असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करते रहे. स्टाइलिश और हैंडसम लुक वाले वर्धन पुरी ने कुछ साल पहले ही एक्टिंग करियर में कदम रखा और फिलहाल अपना करियर तलाशने में व्यस्त हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं