बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने फिल्मों में न जाने कितने रिकॉर्ड बनाए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी समधन ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया? हैरानी की बात ये है कि इस रिकॉर्ड का फिल्मों से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं था. जबकि अमिताभ बच्चन की समधन भी बड़े फिल्मी घराने से ताल्लुक रखती हैं. जो राज कपूर की बेटी भी हैं. हम बात कर रहे हैं ऋतु नंदा की. ऋतु नंदा ने एलआईसी में ऐसा कारनामा कर दिखाया कि उनका नाम सीधे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया. उनकी सफलता की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ फिल्म नहीं, एक दीवानगी थी ये फिल्म, 43 साल पहले सिनेमाघरों में हुई रिलीज, 365 दिनों तक थिएटर रहे हाउसफुल
फिल्मों से बना ली दूरी
ऋतु नंदा का जन्म कपूर खानदान में हुआ था. वो शोमैन राज कपूर की बेटी थीं और चाहतीं तो आसानी से बॉलीवुड में कदम रख सकती थीं. लेकिन उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाकर अपना अलग रास्ता चुना. बाद में उनके बेटे निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से हुई और इस तरह ऋतु नंदा, अमिताभ बच्चन की समधन बन गईं. करियर की शुरुआत में ऋतु ने बिजनेस में किस्मत आजमाई. लेकिन वहां उन्हें मनचाही कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने एलआईसी के साथ काम शुरू किया. उस समय कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया. लोगों का कहना था कि फिल्मी परिवार की बेटी बीमा एजेंट बनकर क्या कर लेगी. लेकिन ऋतु ने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने पूरी मेहनत के साथ काम किया और देखते ही देखते एलआईसी की सबसे कामयाब इंश्योरेंस एडवाइजर बन गईं.
एक दिन में 17 हजार पॉलिसियां बेचकर बना दिया इतिहास
ऋतु नंदा ने वो कर दिखाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने सिर्फ एक ही दिन में 17 हजार पेंशन प्लान बेचकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यो रिकॉर्ड आज भी कायम है और अब तक कोई इसे नहीं तोड़ सका है. यही नहीं, शानदार परफोर्मेंस के लिए एलआईसी ने उन्हें 'बेस्ट इंश्योरेंस एडवाइजर ऑफ द डिकेड' सम्मान से भी नवाजा. बाद में उन्होंने आरएनआईएस (RNIS) नाम से अपनी इंश्योरेंस कंपनी शुरू की. उसमें भी उन्होंने बड़ी कामयाबी हासिल की. ऋतु नंदा आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी मेहनत, लगन और रिकॉर्ड आज भी लोगों को इंस्पायर करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं