विज्ञापन

IIM अहमदाबाद से MBA और मेटा में काम कर चुकी हैं अमिताभ बच्चन की नातिन, 31,000 करोड़ की कंपनी में जगह बनाने के लिए पापा निखिल नंदा ने रखी शर्त

एस्कॉर्ट्स कुबोटा के चेयरमैन और अमिताभ के दामाद निखिल नंदा ने कहा कि उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा को कंपनी में कोई पद सिर्फ परिवार के नाम पर नहीं मिलेगा. IIM अहमदाबाद से MBA कर चुकी नव्या को अपनी योग्यता और काम के दम पर पहचान बनानी होगी.

IIM अहमदाबाद से MBA और मेटा में काम कर चुकी हैं अमिताभ बच्चन की नातिन, 31,000 करोड़ की कंपनी में जगह बनाने के लिए पापा निखिल नंदा ने रखी शर्त
नव्या नवेली को लेकर बिग बी के दामाद ने कही ये बात
नई दिल्ली:

नव्या नवेली नंदा अक्सर अपने पॉडकास्ट, सोशल मीडिया और पढ़ाई को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है. अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या के भविष्य को लेकर उनके पिता निखिल नंदा ने ऐसी बात कही है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा के चेयरमैन निखिल नंदा ने साफ कर दिया है कि सिर्फ बड़े परिवार से आने भर से नव्या को कंपनी में कोई खास जगह नहीं मिलने वाली. अगर उन्हें कंपनी में आगे बढ़ना है, तो बाकी लोगों की तरह अपनी मेहनत और काबिलियत साबित करनी होगी.

सरनेम नहीं, काम आएगी मेहनत

एक बातचीत के दौरान निखिल नंदा ने कहा कि नव्या कंपनी के कामकाज में दिलचस्पी दिखा रही हैं और धीरे-धीरे बिजनेस को समझ रही हैं. लेकिन सिर्फ नंदा परिवार का हिस्सा होने से उन्हें कोई पद नहीं मिल सकता. उनका मानना है कि किसी भी जिम्मेदारी को हासिल करने के लिए मेहनत और योग्यता सबसे जरूरी है.

यह भी पढ़ें- Father's Day 2026: रणवीर, सिद्धार्थ से लेकर वरुण तक, ये सितारे हैं बॉलीवुड के सुपरकुल डैड

बेटी की खूब तारीफ की

हालांकि निखिल नंदा ने अपनी बेटी की तारीफ करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी. उन्होंने नव्या को समझदार, मेहनती और महत्वाकांक्षी बताया. उनके मुताबिक नव्या ने हाल ही में आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए पूरा किया है और मेटा जैसी बड़ी कंपनी में काम करने का अनुभव भी हासिल किया है. निखिल ने कहा कि नव्या कई बार उनके साथ जापान भी जा चुकी हैं और वहां के बिजनेस माहौल को करीब से समझा है. यही अनुभव भविष्य में उनके काम आ सकता है.

भाई-बहन ने चुने अलग रास्ते

निखिल नंदा ने अपने दोनों बच्चों के करियर को लेकर भी दिलचस्प बात कही. उन्होंने बताया कि जहां उनके बेटे अगस्त्य नंदा ने फिल्मों की दुनिया चुनी है, वहीं नव्या का झुकाव बिजनेस की तरफ है. मजाक में उन्होंने कहा कि बेटा फिल्मों की तरफ चला गया और बेटी ट्रैक्टर बिजनेस की ओर बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें- पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार बनी यह बच्ची, 'दिलजले'से शुरू हुई लव स्टोरी, फिर इस तरह हेमा मालिनी की भतीजी बनी जूही चावला की देवरानी

बच्चों को अपनी पसंद चुनने की आजादी

निखिल का कहना है कि उन्होंने कभी अपने बच्चों पर अपने सपने नहीं थोपे. वो हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे वही करें, जो उन्हें सच में पसंद हो. शायद यही वजह है कि आज दोनों बच्चों ने अपनी-अपनी राह चुनी है और उसी पर आगे बढ़ रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
2014 में पत्रकारिता की शुरुआत. चौथी दुनिया, सन्मार्ग, अमर उजाला, जनसत्ता जैसे संस्थानों में रिपोर्टिंग की बारीकियों को सीखा. फिल्म, टेक, हेल्थ, आर्ट ए... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navya Naveli Nanda, Navya Naveli Nanda Viral Video, Navya Naveli Nanda Agasta Nanda, Amitabh Bachchan Grand Daughter, Amitabh Bachchan Granddaughter Navya Naveli Nanda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com