विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2019

अमिताभ बच्चन ने 'महिलाओं' को लेकर किया ट्वीट, कहा- लोग अक्सर कहते हैं, ये है हमारे घर की बहु पर...

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में महिलाओं को लेकर ट्वीट किया है.

अमिताभ बच्चन ने 'महिलाओं' को लेकर किया ट्वीट, कहा- लोग अक्सर कहते हैं, ये है हमारे घर की बहु पर...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने महिलाओंं को लेकर किया ट्वीट
  • अमिताभ बच्चन ने 'महिलाओं' को लेकर किया ट्वीट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
  • हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अमिताभ बच्चन ट्विटर पर अक्सर अपनी राय पेश करते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में उन्होंने ससुराल वालों का बहुओं के प्रति फर्क करना समाज को समाझाने की कोशिश की है. इस ट्वीट में उन्होंने कहा, 'लोग अक्सर कहते हैं  :  "और ये है , हमारी घर की बहू ", ये नहीं कहते  की : "और ये घर हमारी बहू का है " !' बिग बी (Bigg B) के इस ट्वीट पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं.

War Box Office Collection Day 17: ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, कमा डाले इतने करोड़

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इस ट्वीट पर कुछ लोग उनसे सहमति जता रहे हैं तो कुछ लोग इसके विपक्ष में हैं. बता दें, बिग बी ने करवाचौथ (Karvachauth) के मौके पर अपनी पत्नी जया बच्चन की फोटो शेयर करते हुए उनके लिए बेहद ही मजेदार कैप्शन लिखा था. अमिताभ (Amitabh Bachchan) बच्चन ने जया बच्चन (Jaya Bachchan) की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'द बेटर हाफ, वैसे यह बात सही है, क्योंकि दूसरे हाफ अप्रासंगिक है और इसलिए वह नजर भी नहीं आ रहा है.' इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने अपनी कई फोटो सोशल मीडिया पर साझा की.

जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर के साथ काम करने को लेकर Sonam Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं. शो में रहते हुए
उनका अंदाज देखने लायक होता है. इसके अलावा वह बॉलीवुड में अपनी 4 अपकमिंग फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं, जिसमें गुलाबो-सिताबो, ब्रह्मास्त्र, झुंड और चेहरे शामिल है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Twitter, Amitabh Bachchan Tweets, Amitabh Bachchan On Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com