विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2022

मॉडर्न जमाने का पजामा पहन कर अमिताभ बच्चन हुए कन्फ्यूज्ड, बोले- साड़ी है या पजामा, फैंस के आए मजेदार रिएक्शन

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को अपनी मजाकियां बातों से एंटरटेन करते रहते हैं. अपने हालिया पोस्ट में बिग बी काफी कुल और फैशनेबल अवतार में नजर आए.

मॉडर्न जमाने का पजामा पहन कर अमिताभ बच्चन हुए कन्फ्यूज्ड, बोले- साड़ी है या पजामा, फैंस के आए मजेदार रिएक्शन
मॉडर्न जमाने के कपड़े पहन कर अमिताभ बच्चन हुए कन्फ्यूज्ड
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को अपनी मजाकियां बातों से एंटरटेन करते रहते हैं. साथ ही वह अपने काम से संबंधित जानकारी भी फैंस से शेयर करते रहते हैं. अपने हालिया पोस्ट में बिग बी काफी कुल और फैशनेबल अवतार में नजर आए. बीग-बी ने खुद अपने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े पहने हैं, जो कि आम तौर पर वह नहीं पहनते हैं.

बता दें कि ”कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का नया सीजन आने वाला है, शो के सेट से सीनियर बच्चन ने जो फोटो शेयर की है उन्होंने उसके साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है. अमिताभ बच्चन ने फोटो में सफेद रंग की हुडी पहनी है और गले में नीले रंग का मफलर लिया है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग पायजामा पहनी है. काले रंग का प्रिंटेड लूस पजामा लोवर की तरह उन्होंने पहना है. इसके साथ बिग बी ने लिखा, पहन्ने को दिया पजामा, लगा साड़ी को फाड़ा, आगे छोटी जेब दे दी, और पीछे लगा है नाड़ा. अमिताभ की इस पोस्ट पर यूजर्स ने काफी सारे कमेंट्स किए हैं. उनके इस लुक को देख कर कई लोगों को रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन याद आ गया.

एक यूजर ने लिखा, रणवीर सिंह की संगत का असर है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, रणवीर सिंह ने बॉलीवुड सेलेब्स को फैशन गोल दिया है, तब से लोग अजीबो गरीब कपड़े पहनने लगे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, जय हो.

बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही पॉपुलर क्विज शो ‘Kaun Banega Crorepati' का 14वां सीजन ले कर आ रहे हैं. शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा. अमिताभ बच्चन इस क्विज शो के अलावा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र', ‘आंखे-2′,'गुडबॉय' और ‘ऊंचाई' में दिखेंगे.

ये भी देखें :

VIDEO:  अभिनेत्री सान्या को लेकर NDTV से बोले राजकुमार राव, 'दोनों दिल्ली से, हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan Films, Amitabh Bachchan Upcoming Films, Amitabh Bachchan Update, Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati, Kaun Banega Crorepati Written Update, Amitabh Bachchan Latest Post, Amitabh Bachchan Latest Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com