विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2019

Viral Video: सिगरेट से रॉकेट जला रहा था ये शख्स, वीडियो देख अमिताभ बच्चन को भी देनी पड़ गई सलाह

Viral Video: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में एक शख्स सिगरेट से लगातार एक के बाद एक रॉकेट फोड़ता नजर आ रहा है.

Also Read in
Viral Video: सिगरेट से रॉकेट जला रहा था ये शख्स, वीडियो देख अमिताभ बच्चन को भी देनी पड़ गई सलाह
Viral Video: सिगरेट से शख्स जला रहा था रॉकेट
  • सिगरेट से रॉकेट फोड़ रहा था शख्स
  • अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो
  • शख्स को अमिताभ बच्चन ने दी ये सलाह
नई दिल्ली:

Viral Video : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) ट्विटर पर इन दिनों खूब एक्टिव रहते हैं. अमिताभ बच्चन अक्सर फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं. एक बार फिर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Video) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स दिवाली के मौके पर अपनी सिगरेट से रॉकेट जलाता नजर आ रहा है. वीडियो में नजर आ रहा शख्स एक के बाद एक लगातार बिना डरे अपने हाथ में ही रॉकेट सिगरेट से जलाकर रॉकेट उड़ा रहा है. 

रानू मंडल ने दिवाली के मौके पर फिर गाया बेहतरीन गाना, सोशल मीडिया सेंसेशन का Video हुआ वायरल


अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस वीडियो को शेयर करते हुए काफी हैरान थे. शख्स का ये करतब वाकई चौंकाने वाला है.  बिग बी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हे भगवान, ना करो ऐसे भैया.' अमिताभ बच्चन के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और शख्स को ऐसा ना करने की सलाह दे रहे हैं. 

Housefull 4 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' का दिवाली पर धमाका, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़

बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) शो से धमाल मचा रहे हैं. शो को होस्ट करने के साथ ही वो प्रतियोगियों से भी बात-चीत करते हैं. इसके अलावा अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. इसकी जानकारी खुद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी थी. इन सबसे अलग अमिताभ बच्चन जल्द ही कई बॉलीवुड फिल्मों के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. इन फिल्मों में 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'गुलाबो सिताबो' में नजर आने वाले हैं. 

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Video, Amitabh Bachchan Shares Video, Viral Video, Man Bursting Cracker By Cigarette
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com