विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर मुंबई लौटे अमिताभ बच्चन, साथ दिखीं नातिन नव्या और पोती आराध्या

अमिताभ बच्चन को नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया. यहां उनकी पोती आराध्या बच्चन मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आईं.

75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर मुंबई लौटे अमिताभ बच्चन, साथ दिखीं नातिन नव्या और पोती आराध्या
मुंबई एयरपोर्ट पर परिवार के साथ अमिताभ बच्चन.
  • मालदीव से लौटा बच्चन परिवार
  • एयरपोर्ट पर बेटी श्वेता और नातिन नव्या के साथ दिखे बिग बी
  • ऐश्वर्या की गोद में बैठी नजर आईं आराध्या बच्चन
मुंबई: 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया. बिग बी का यह ग्रांड सेलिब्रेशन भारत में नहीं बल्कि मालदीव में सेलिब्रेट किया गया. इस जश्न में पूरा बच्चन परिवार शामिल हुआ. बर्थडे का जश्न मनाकर अब बच्चन परिवार मुंबई लौट आया था. शुक्रवार देर रात सभी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. एयरपोर्ट पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आए. बिग बी को नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ देखा गया. एयरपोर्ट पर उनकी पोती आराध्या बच्चन भी मौजूद रहीं.

पढ़ें: मालदीव में अभिषेक और ऐश्‍वर्या ने मनाया अमिताभ बच्‍चन का धमाकेदार Birthday
 
amitabh bachchan jaya bachchan

अमिताभ बच्चन, जया बच्चन.

abhishek bachchan aishwarya rai

अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन.

amitabh bachchan navya naveli

नातिन नव्या और बेटी श्वेता के साथ बिग बी.

aishwarya rai aaradhya bachchan

बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या.


पढ़ें: अब छोटे पर्दे पर नहीं दिखेगा अमिताभ बच्चन का जलवा, ये शो करेंगे KBC-9 को Replace

बता दें, अमिताभ बच्चन के 75वें जन्मदिन का जश्न धूमधाम से मनाया गया. इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर जारी की थी. 
 
 

75 and still stylin’!!! Happy birthday Pa.

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on


केबीसी-9 की शूटिंग में बिजी अमिताभ बच्चन अपनी फैमली यानी पत्‍नी जया बच्‍चन, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्‍वर्या और पोती अराध्‍या के साथ जन्मदिन के एक दिन पहले मालदीव के लिए रवाना हुए थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Navya Naveli Nanda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com