विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2020

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री, Video में देखें क्या है खास

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रभास (Prabhas) तीनों सुपरस्टार वैजयंती मूवीज की फिल्म में एक साथ नजर आएंगे.

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री, Video में देखें क्या है खास
प्रभास और दीपिका पादुकोण को मिला सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का साथ
  • प्रभास और दीपिका कर रहे हैं एक साथ काम
  • अमिताभ बच्चन की हुई फिल्म में एंट्री
  • वीडियो के जरिये किया गया है ऐलान
नई दिल्ली:

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रभास (Prabhas) तीनों सुपरस्टार वैजयंती मूवीज की फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार काफी खास होने वाला है इस बात का खुलासा करते हुए वैजयंती मूवीज ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें अमिताभ बच्चन के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार सफर की एक झलक देखने को मिल रही है. साथ ही साथ इस फिल्म को लेकर यह भी खबर सामने आ रही है सदी के महानायक के साथ सुपरस्टार प्रभास और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म को नाग अश्विन डायरेक्ट करेंगे. 

इस बात को ध्यान में रखते हुए साउथ इंडियन फिल्म प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने यूनिवर्सल अपील के साथ अपनी आगामी मेगा बजट और बहुभाषी प्रोडक्शन के लिए महानायक अमिताभ बच्चन को  एक महत्वूर्ण भूमिका के लिए कास्ट किया है. इस बात की जानकारी उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए दी है. इन 50 वर्षों में वैजयंती मूवीज़ ने भारतीय भाषाओं में कई यादगार फिल्में बनाकर तेलगु सिनेमा में चार चांद लगाए हैं. उनकी पिछली पेशकश 'महानटी', लेजेंडरी अभिनेत्री सावित्री के जीवन पर आधारित थी जिसने कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार जीतें, और अब वैजयंती मूवीज के संस्थापक और प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त के लिए उनका आगामी प्रोजेक्ट किसी सपने से कम नहीं है. 

निर्देशक नाग अश्विन का मानना है कि "मैं खुद को भागयशाली और ब्लेस्ड मानता हूं कि बच्चन सर ने कई विकल्पों के बीच हमारी फिल्म का चयन किया. इस फिल्म में उनका फूल लेंथ किरदार होगा, और हमें विश्वास है कि यह किरदार लेजेंडरी अभिनेता के साथ पूरा न्याय करेगा.'

सह निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त ने भी इस एसोसिएशन पर अपनी खुशी जाहिर की, जिन्होंने वैजयंती मूवीज़ और स्वप्ना सिनेमा की सिनेमेटिक वैल्यू बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. भारतीय सिनेमा के नामी कलाकार अमिताभ बच्चन,प्रभास, दीपिका पादुकोण, और सिनेमा के जादूगर नाग अश्विन के डायरेक्शन के साथ यह मूवी फिल्म प्रेमियों को अदभुत सिनेमा का अनुभव कराएगी.यह फिल्म 2022 में दुनिया भर में रिलीज की जाएगी. 

लेखक के बारे में
img
स्वाति सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Deepika Padukone, Prabhas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com