विज्ञापन
This Article is From May 14, 2018

फैन्स से मुलाकात के दौरान Badumbaaa पर डांस करने लगे अमिताभ बच्चन तो भीड़ हुई बेकाबू, देखें Video

अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने फैन्स से मुलाकात करते हैं. जलसा के बाहर बिग बी के फैन्स का जमावड़ा लगता है और अमिताभ बच्चन उन्हें अपनी झलक दिखाते भी हैं, लेकिन इस बार कुछ खास हुआ.

फैन्स से मुलाकात के दौरान Badumbaaa पर डांस करने लगे अमिताभ बच्चन तो भीड़ हुई बेकाबू, देखें Video
फैन्स से मुलाकात करते अमिताभ बच्चन
  • रविवार को फैन्स से करते हैं मुलाकात
  • इस बार '102 नॉट आउट' का बजा गाना
  • बिग बी ने दिखाए डांस मूव्ज
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने फैन्स से मुलाकात करते हैं. जलसा के बाहर बिग बी के फैन्स का जमावड़ा लगता है और वे उनसे मुलाकात करते हैं, लेकिन दूर से ही. लंबे समय से में इस तरह के फैन्स दर्शन को अंजाम देते आए हैं. लेकिन अमिताभ बच्चन ने इस बार फैन्स से मुलाकात के दौरान कुछ नया किया है. अमिताभ बच्चन रविवार के दिन अपने फैन्स से मिलने आए तो बाहर जमकर भीड़ थी. फैन्स उन्हें देखने को बेकरार थे और जब उनकी नई फिल्म '102 नॉट आउट' का सॉन्ग 'बडुम्बा'  बजा तो फैन्स और भी खुश हो गए और अमिताभ बच्चन ने जब उस पर कुछ मूव्ज दिखाए तो यह सोने पर सुहागा जैसा था.

पहली भारतीय Playboy Model ने खुद को दिया 87 लाख का गिफ्ट, खरीदते ही यूं खुशी से उछलने लगीं



नवाजुद्दीन सिद्दीकी की Cannes में एंट्री, Manto की स्क्रीनिंग पर ये बोलीं नंदिता दास

अभी तक ऐसा होता आया था कि अमिताभ बच्चन फैन्स से मिलने के लिए आते थे और वे हाथ हिलाते थे, और कुछ देर रुकते थे फिर चले जाते थे. लेकिन इस बार तो अमिताभ ने बहुत ही प्यारे से मूव दिखाए और अपने फैन्स का दिल जीत लिया. दिलचस्प यह है कि 75 साल के अमिताभ बच्चन का यह अंदाज वाकई दिल जीतने वाला है. 

भरी गर्मी में कार छोड़ साइकिल से रेगिस्तान धूम रहे सलमान खान; देखें Video



Cannes के रेड कारपेट पर उतरने से ठीक पहले बेटी आराध्या के साथ इस अंदाज में दिखीं ऐश्वर्या राय

हाल ही में अमिताभ बच्चन की '102 नॉट आउट' रिलीज हुई है जिसमें अमिताभ बच्चन ने 102 साल के शख्स का किरदार निभाया है जिससे सबसे ज्यादा जीने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है. उनके 75 वर्षीय बेटे के किरदार में ऋषि कपूर हैं और दोनों की जुगलबंदी को खूब पसंद भी किया गया है. वैसे भी अमिताभ बच्चन को दर्शकों का दिल जीतना और स्टाइल में रहना बखूबी आता है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, 102 Not Out, Big B
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com