विज्ञापन

62 साल पुराना वो गाना, जिसे डायरेक्टर ने कर दिया था रिजेक्ट, हीरो की जिद से फिल्म में मिली जगह, बना लता मंगेशकर का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग

लता मंगेशकर का सदाबहार गीत ‘लग जा गले’ कभी फिल्म से बाहर होने वाला था, लेकिन मनोज कुमार की एक जिद ने इसे हिंदी सिनेमा का अमर गाना बना दिया.

62 साल पुराना वो गाना, जिसे डायरेक्टर ने कर दिया था रिजेक्ट, हीरो की जिद से फिल्म में मिली जगह, बना लता मंगेशकर का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग
जब लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना होने वाला था रिजेक्ट
Social Media

हिंदी फिल्मों के कुछ गानों की किस्मत भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होती. रिलीज होने से पहले ही उन्हें ऐसे इम्तिहान से गुजरना पड़ता है, जिसके बारे में साल तक किसी को पता भी नहीं चलता. हिंदी सिनेमा का एक ऐसा ही गाना, जिसे आज करोड़ों लोग दिल से सुनते हैं और गाने के हर एक शब्द को महसूस भी करते हैं, कभी फिल्म से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया था. डायरेक्टर ने उसे एक झटके में रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन फिर फिल्म के हीरो ने ऐसा स्टैंड लिया कि पूरा फैसला बदल गया. इसके बाद जो हुआ, उसने उस गाने को हमेशा के लिए अमर बना दिया.

ये था लता मंगेशकर का वो सदाबहार गाना

अगर अभी तक आप नहीं समझ पाए कि आखिर किस गाने की बात हो रही है, तो हम आपको बता दें कि ये कोई और नहीं, बल्कि लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया सदाबहार गीत 'लग जा गले' है. ये वही गाना है, जिसे सुनते ही आज भी लोग कुछ पल के लिए ठहर जाते हैं. साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'वो कौन थी' के इस गाने के बोल राजा मेहंदी अली खान ने लिखे थे और संगीत मदन मोहन ने दिया था. लेकिन हैरानी की बात ये है कि जब मदन मोहन इस धुन को लेकर फिल्म के डायरेक्टर राज खोसला के पास पहुंचे, तो उन्होंने इसे फिल्म के लिए सही नहीं मानते हुए रिजेक्ट कर दिया था.

मनोज कुमार की जिद ने बदल दिया पूरा मामला

डायरेक्टर के इस फैसले से मदन मोहन काफी नाराज हो गए. उन्होंने मनोज कुमार को फोन किया और उन्हें पूरा गाना सुनाया. गाना सुनते ही मनोज कुमार उसके दीवाने हो गए. उन्होंने साफ कह दिया कि अगर ये गाना फिल्म में नहीं होगा, तो वो भी फिल्म नहीं करेंगे. उनकी इस बात ने पूरी टीम को दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया.

दूसरी बार सुनते ही बदल गया फैसला

मनोज कुमार के कहने पर राज खोसला ने गाना फिर से सुना. इस बार उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. कहा जाता है कि उन्होंने मजाक में खुद को डांटते हुए अपना जूता तक उतार लिया. इसके बाद गाने को फिल्म में शामिल कर लिया गया. यही फैसला आगे चलकर फिल्म की सबसे बड़ी पहचान बन गया.

62 साल बाद भी लोगों की पहली पसंद

फिल्म रिलीज होने के बाद 'लग जा गले' ने ऐसा जादू चलाया कि ये हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार गानों में शामिल हो गया. लता मंगेशकर की दिल छू लेने वाली आवाज, मदन मोहन का शानदार संगीत और खूबसूरत बोलों ने इस गाने को हमेशा के लिए खास बना दिया. यही वजह है कि 62 साल बाद भी ये गाना पहले की तरह लोगों की प्लेलिस्ट और दिलों दोनों में अपनी जगह बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: शादी के बाद फिर दिखे जहीर इकबाल के संस्कार, ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के छुए पैर, सीढ़ियों से उतरने में दिया सहारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar, Bollywood, Manoj Kumar, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com