विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

ओसामा बिन लादेन को खत्म करने का मिशन चला था 10 साल, 183 मिनट में देखें 9/11 से पाकिस्तान में मारने तक की पूरी कहानी

American Manhunt Osama bin Laden : नेटफ्लिक्स की नई सीरीज अमेरिकन मैनहंट ओसामा बिन लादेन की डॉक्यू सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे ओसामा बिन लादेन को खत्म किया गया. 

ओसामा बिन लादेन को खत्म करने का मिशन चला था 10 साल, 183 मिनट में देखें 9/11 से पाकिस्तान में मारने तक की पूरी कहानी
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है ओसामा बिन लादेन के कत्ल की दास्तां
नई दिल्ली:

11 सितंबर, 2001 की घटना, जिसे 9/11 के नाम से जाना जाता है. इसे नेटफ्लिक्स की नई 3 एपिसोड की सीरीज में दिखाया गया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह काला दिन था जब पर्ल हार्बर घटना के बाद पहली बार 2001 में अल-कायदा द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ किए गए चार समन्वित इस्लामी आतंकवादी आत्मघाती हमले थे. उन्नीस आतंकवादियों ने चार कमर्शियल विमानों को हाइजैक किया, जिनमें से दो को न्यूयॉर्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स से टकराया. जबकि तीसरे को वर्जीनिया के अर्लिंग्टन काउंटी में पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय) से टकराया. वहीं चौथा विमान एक यात्री के विद्रोह करने के दौरान ग्रामीण पेंसिल्वेनिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस से लगभग 3,000 लोगों की जान जान गई. इस भयावह घटना के लिए जिम्मेदार अपराधी ओसामा बिन लादेन को दस साल बाद पाकिस्तान में एक परिसर पर एक आश्चर्यजनक छापे में मार दिया गया.  

नेटफ्लिक्स की सीरीज अमेरिकन मैनहंट: ओसामा बिन लादेन टाइटल वाली तीन पार्ट में है, जो ओसामा बिन लादेन को खत्म करने के अभियान को विस्तार से दिखाती है. इसमें सीआईए के अंदरूनी लोगों और नेवी सील्स के लोगों के इंटरव्यू शामिल हैं. यह डॉक्युसीरीज 14 मई, 2025 को रिलीज हो चुकी है. इसके तीन एपिसोड का निर्देशन मोर लौशी और डेनियल साइवन ने किया है. नेटफ्लिक्स पर इस स्पाइन चिलिंग समय-यात्रा वाली डॉक्यूसीरीज को बेस्ट में से एक घोषित किया गया है. अमेरिकन मैनहंट: ओसामा बिन लादेन को 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जबकि यह पिछले दो हफ्तों से टॉप 10 पर है खासकर टॉप 3 में जगह बनाए हुए है. यह निश्चित रूप से स्ट्रीमिंग दिग्गज के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हिट में से एक बन गई है. 

बता दें, ओसामा बिन लादेन ने अल-कायदा की स्थापना की, और आज तक, लोगों को यह नहीं पता है कि ओसामा को पकड़ने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के दशक भर के अभियान में वास्तव में क्या हुआ था और कैसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था. लेकिन  2 मई, 2011 को, और अल-कायदा नेता की तलाश में हजारों लोगों के प्रयासों पर प्रकाश डालने के लिए, नेटफ्लिक्स ने एक डरावनी डॉक्यूमेंट्री बनाई गई, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

सीरीज की बात करें तो 9/11 के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों, विशेष रूप से सीआईए के बिन लादेन को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान की शुरूआत को दिखाया गया कि कैसे बिन लादेन के एक विश्वसनीय सहयोगी की गतिविधियों पर नजर रखी और उसे पकड़ा. पूछताछ पर महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद सीआईए को पता चला कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के ऐबटाबाद में एक संदिग्ध परिसर में छिपा हो सकता है. यह परिसर पाकिस्तान की एक सैन्य अकादमी से कुछ दूरी पर था. सीआईए ने ड्रोन निगरानी और स्थानीय जासूसों के माध्यम से परिसर की निगरानी शुरू की. 2010 में, एक महत्वपूर्ण सुराग मिला, ये सुराग ओसामा बिन लादेन का एक साथी था. उसकी गतिविधियों ने पुष्टि की कि बिन लादेन उस परिसर में मौजूद था. वहीं 2 मई, 2011 को अमेरिकी नेवी सील्स की एक विशेष टीम ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ऑपरेशन नेप्चयून स्पियर को अंजाम दिया. रात के अंधेरे में, दो स्टील्थ ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों ने सील्स को परिसर तक पहुंचाया. वहीं इस दौरान बिन लादेन के बेटे हमजा सहित कई लोग मारे गए. जबकि नेवी सील रॉबर्ट ओ'नील ने बाद में दावा किया कि उन्होंने बिन लादेन को गोली मारी थी.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
American Manhunt Osama Bin Laden Trailer Netflix, Osama Bin Laden,  Osama Bin Laden Killer,  Osama Bin Laden Kill Mission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com