विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2022

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' का रशियन भाषा में ट्रेलर ऑउट, फैन्स से मिला शानदार रिस्पांस

Pushpa in Russian: कई देशों में लोगों के दिलों में छाई रहने वाली ये फिल्म अब 8 दिसंबर को रूसी बाजार में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' का रशियन भाषा में ट्रेलर ऑउट, फैन्स से मिला शानदार रिस्पांस
रशियन में लॉन्च हुआ पुष्पा का ट्रेलर
नई दिल्ली:

अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज ने सफलता के ऐसे उदाहरण पेश किए हैं, जैसे पहले कभी नहीं देखे गए. जबकि फिल्म ने कई भाषाओं में अपने शानदार कलेक्शन के आंकड़ों के साथ बॉक्स ऑफिस पर सही मायने में राज किया है. इसकी रिलीज के पहले दिन से ही इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है. कई देशों में लोगों के दिलों में छाई रहने वाली ये फिल्म अब 8 दिसंबर को रूसी बाजार में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. जी हां, पुष्पा: द राइज रूस में अपनी मेगा रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. कई भाषाओं में अपना जलवा बिखेरने के बाद पुष्पा: द राइज का रूसी भाषा में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

इस फिल्म का 1 दिसंबर को मास्को में और 3 दिसंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में कास्ट और क्रू की उपस्थिति में एक विशेष प्रीमियर होगा. इस फिल्म का प्रीमियर रूस के 24 शहरों में होने वाले पांचवें भारतीय फिल्म महोत्सव की ओपनिंग सेरेमनी में किया जाएगा. यह फिल्म 8 दिसंबर को रूस में रिलीज होगी. जहां पुष्पा: द राइज का क्रेज पूरे देश में छा गया है, वहीं प्रशंसक फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि टीम पुष्पा: द रूल के लिए भी कमर कस रही है.

बता दें, पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को मुख्य भूमिका में देखा गया था. ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म ने सभी भाषाओं में सफलता के झंडे गाड़े थे. इस फिल्म के सभी गाने भी हिट हुए थे. ओ अंतावा और श्रीवल्ली को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allu Arjun, Rashmika Mandanna, Pushpa The Rise Russian Trailer, Pushpa Movie Russian Trailer, Allu Arjun Movie 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com