साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के साथ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर चुके हैं. वहीं अब फैंस की नजर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर है. इसी बीच एक पोस्ट ने उनके नए प्रोजेक्ट की तरफ ध्यान खींचा है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि उन्होंने जवान के डायरेक्टर एटली के साथ बड़े प्रॉजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है. वहीं इस खबर से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और उनका कहना है कि कुछ बड़ा होने वाला है. दरअसल, सन पिक्चर्स ने रविवार शाम को एक रहस्यमयी पोस्ट के ज़रिए फैंस को एक्साइटेड कर दिया, जिसमें एक बड़े अपकमिंग प्रोजेक्ट का संकेत दिया गया.
पोस्ट में लिखा गया,कलानीति प्रेजेंट्स. एक मैग्नम ओपस अपडेट. जहां मास का जादू से मिलन होता है. जल्द ही आ रहा है! बने रहिए". इससे फैंस ने अनुमान लगाया कि यह सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और ब्लॉकबस्टर निर्देशक एटली के बीच बहुचर्चित सहयोग हो सकता है. बता दें कि दोनों ही नाम बॉक्स-ऑफ़िस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए इस संभावित जोड़ी को लेकर फैंस का उत्साह काफ़ी ज़्यादा है. हालांकि कोई आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस इस बात की पुष्टि का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि साल की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक क्या हो सकती है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इस पोस्ट को शेयर करते ही फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, एक यूजर ने लिखा, पैरलल दुनिया में हीरो अल्लू अर्जुन. दूसरे यूजर ने लिखा, भाई कुछ बड़ा बना रहे हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, एए का नया प्रोजेक्ट. चौथे यूजर ने लिखा, कुछ बड़ा होने वाला है. पांचवे यूजर ने लिखा, एटली, अल्लू अर्जुन और अनिरूद्ध की कॉम्बो फिल्म.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिका में लिया जा सकता है. हालांकि एक्ट्रेस अभी SSMB29 की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह महेश बाबू के साथ नजर आएंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अभी तक अल्लू अर्जुन डबल रोल निभाएंगे, जबकि पहले चर्चा थी कि फिल्म में दो हीरो होंगे. अल्लू अर्जुन की टीम ने पुष्टि की है कि इस प्रोजेक्ट में अल्लू अर्जुन ही मुख्य भूमिका में होंगे. वहीं अभी शुरुआती चरण में होने के कारण, बिना शीर्षक वाली फिल्म के कलाकारों, क्रू और कहानी के बारे में आगे की जानकारी अभी गुप्त रखी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं