विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2022

जुदाई में श्रीदेवी और अनिल कपूर की बेटी अब हो गई है यंग और ग्लैमरस, साउथ फिल्मों की बनी हीरोइन

श्रीदेवी की हिट फिल्मों में से एक जुदाई भी रही है. इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स थे. राज कंवर द्वारा निर्देशित 1997 में आई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थे.

जुदाई में श्रीदेवी और अनिल कपूर की बेटी अब हो गई है यंग और ग्लैमरस, साउथ फिल्मों की बनी हीरोइन
जुदाई में श्रीदेवी और अनिल कपूर की बेटी अब हो गई है यंग और ग्लैमरस
नई दिल्ली:

Sridevi Film Judaai: श्रीदेवी की हिट फिल्मों में से एक जुदाई भी रही है. इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स थे. राज कंवर द्वारा निर्देशित 1997 में आई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थे. वहीं कादर खान, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, परेश रावल, उपासना सिंह और सईद जाफरी में सहायक रोल में थे. इस फिल्म  में श्रीदेवी और अनिल कपूर के दो बच्चे थे. इनमें से एक थी उनकी बेटी. ये नन्हे स्टारकास्ट फिल्म के खास आकर्षण थे. दोनों बच्चों की क्यूटनेस को भी फैंस ने काफी पसंद किया था.

ots1b1c8

यह फिल्म 1994 की तेलुगु फिल्म सुभलग्नम की रीमेक थी. फिल्म की कहानी एक ऐसी वाइफ की थी जो पैसे के लिए पति को बेच देती है और दूसरी शादी करा देती है. ऐसी कहानी वाली फिल्म उस समय चर्चा का विषय बनी थी और फिल्म की जमकर कमाई हुई. फिल्म ने 28.77 करोड़ की कमाई की और 1997 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. 

बता दें कि इस हिट फिल्म में श्रीदेवी के बच्चे अब बड़े हो गए हैं. उनकी बेटी के रोल में नजर आईं अलीशा बेग 6 महीने की उम्र से काम कर रही हैं. अलीशा कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं औऱ कई बड़े स्टार्स की बेटी के रोल में दिखीं. हालांकि बड़ी होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के बजाए साउथ फिल्म इंडस्ट्री को चुना. वह तेलुगु फिल्म बसंती में नजर आई थीं. 

VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi Daughter In Judaai, Sridevi Films, Sridevi All Movies, Anil Kapoor Daughter In Judaai, Urmila Matondakar, Alisha Baig, Alisha Baig Latest Photo, Alisha Baig Bio, Alisha Baig All Movies, Alisha Baig South Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com