विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी तो पापा महेश भट्ट बोले- दोनों ही प्यार में हैं...

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी के तारीख पर भी रिएक्शन दिया है.

Also Read in
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी तो पापा महेश भट्ट बोले- दोनों ही प्यार में हैं...
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी
  • आलिया भट्ट ने अपनी और रणबीर की शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है
  • एक्टर ने कहा कि हर तीसरे हफ्ते नई तारीख सुुनने को मिलती है
  • महेश भट्ट ने भी दिया आलिया और रणबीर की शादी पर रिएक्शन
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन चुकी है. वैसे तो दोनों ही जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आने वाले हैं, लेकिन फिल्म से इतर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कई बार साथ दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, दोनों की शादी की तारीखों को लेकर भी कई अफवाहें उड़ चुकी हैं. हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं. हाल ही में इस बात पर खुद आलिया भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपनी और रणबीर की शादी को लेकर कहा कि यह बहुत ही मनोरंजक है.

'तान्हाजी' पर ऋतिक रोशन ने किया कमेंट तो अजय देवगन का यूं आया रिएक्शन

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जूम टीवी को दिये इंटरव्यू में अपनी और रणबीर (Ranbir Kapoor) की शादी की तारीख पर बात करते हुए कहा, "मुझे यह मालूम नहीं है कि अभी क्या अफवाह चल रही है. मुझे ऐसा महसूस होता है, जैसे हर तीसरे हफ्ते शादी की नई तारीफ और इससे जुड़ी नई अफवाह सामने आती है. मुझे यह बहुत ही मनोरंजक लगता है. केवल यही चीज है, जिससे मुझे मनोरंजन मिलता है." आलिया भट्ट के साथ-साथ महेश भट्ट ने भी रणबीर और उनकी बेटी की शादी के बारे में कई बातें कीं. उन्होंने कहा कि हां वो दोनों प्यार में हैं. मुझे रणबीर कपूर पसंद है और वह एक अच्छे इंसान हैं. 

प्रियंका चोपड़ा का स्पेन टूर पर दिखा जबरदस्त अंदाज, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है Video

महेश भट्ट ने आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर (Ranbir Kapoor) की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, "हां, वो दोनों प्यार में हैं. मुझे रणबीर पसंद है और वह एक अच्छा इंसान है. उन्हें अपने रिश्ते के लिए क्या करना चाहिए, यह उन्हें पता करने की जरूरत है. क्या वह उस दरवाजे की तरफ बढ़ रहा है, जिसका नाम शादी है. जो कि एक ऐसी चीज है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में पूछताछ करने की आवश्यकता है." बता दें कि आलिया भट्ट और रणबी कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं. 

देखें वीडियो

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Mahesh Bhatt, Alia Bhatt On Her Wedding, Alia Bhatt Reaction On Wedding Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com