विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2019

आलिया भट्ट ने किया ऐसा धांसू डांस, तालियां बजाने लगीं माधुरी दीक्षित...देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब कहर बरपा रहा है. इस वीडियो में आलिया भट्ट दर्शकों की रिक्वेस्ट पर डांस करती नजर आ रही हैं.

आलिया भट्ट ने किया ऐसा धांसू डांस, तालियां बजाने लगीं माधुरी दीक्षित...देखें Video
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का वीडियो वायरल
  • आलिया भट्ट का वीडियो हुआ वायरल
  • खूब देखा जा रहा है उनका वीडियो
  • माधुरी दीक्षित भी बजाने लगीं ताली
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब कहर बरपा रहा है. इस वीडियो में आलिया भट्ट दर्शकों की रिक्वेस्ट पर डांस करती नजर आ रही हैं. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस वीडियो में धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. आलिया भट्ट के अलावा इस समारोह में माधुरी दीक्षित, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे. तभी किसी ने उनसे डांस की रिक्वेस्ट की और आलिया भट्टे (Alia Bhatt) ने निराश नहीं किया और शानदार डांस से सबको प्रभावित किया. खास बात यह है कि माधुरी दीक्षित भी उनकी तारीफ करती नजर आईं. आलिया भट्ट के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Bhojpuri Cinema: निरहुआ और आम्रपाली दुबे के नए भोजपुरी सॉन्ग का कहर, 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों वरुण धवन (Varun Dhawan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) संग अपनी आगामी फिल्म कलंक (Kalank) के प्रमोशन में जुटी हुई है. इस दौरान फिल्म की पूरी टीम कई रियलटी शोज में पहुंच रही हैं. हाल ही में कलंक (Kalank) फिल्म की टीम  डांस सुपर डांसर चैप्टर 3 (Super Dancer Chapter 3) के सेट पर पहुंची थीं. वहां एक प्रतियोगी रुप्सा (Rupsa) ने कलंक फिल्म के गाने 'घर मोरे परदेसिया' (Ghar More Pardesiya) पर डांस किया. प्रतियोगी का डांस देखने के बाद आलिया (Alia Bhatt) उत्साहित हो गईं और मंच पर उनके साथ डांस करने के लिए पहुंच गईं. शो के प्रोमोज में इसकी झलक देखी जा सकती है. नाडियावाला ग्रैंड सन के इंस्टाग्राम पेज पर इसका वीडियो शेयर किया गया था. 

दिशा पटानी ने इस तूफानी अंदाज में किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

बता दें कि 'कलंक (Kalank Teaser)' की कहानी 1945 की है, जब भारत अंग्रेजों के अधीन था. फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है. फिल्म में माधुरी दीक्षित बहार बेगम, संजय दत्त बलराज चौधरी, आलिया भट्ट रूप, सोनाक्षी सिन्हा सत्य चौधरी, वरुण धवन जफर और आदित्य रॉय कपूर देव चौधरी का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का सेट बहुत ही भव्य है और हालांकि टीजर में कहानी काफी उलझी हुई नजर आ रही है लेकिन करण जौहर ने फिल्म के सेट पर भरपूर पैसा लगाया है.'कलंक (Kalank Teaser)' का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को परदे पर लगभग दो दशक बाद एक साथ देखा जा सकेगा. 'कलंक (Kalank)' को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के प्रोड्यूसर्स में करण जौह और साजिद नाडियाडवाला हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Alia Bhatt Dance Video, Alia Bhatt Video, Madhuri Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com