विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2022

आलिया भट्ट के साथ सुकून के कुछ पल बिताने वेकेशन पर निकले रणबीर कपूर, वायरल हुआ Video

इस वीडियो में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों साथ में हमेशा की तरह बहुत प्यारे और अडोरेबल लग रहे थे. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल पर प्यार बरसना शुरू कर दिया. 

वेकेशन पर निकले आलिया-रणबीर
नई दिल्ली:

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. कल आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उनका क्यूट बेबी बंप देखने को मिला था. ऐसे में अब एक नया वीडियो एक्ट्रेस का सामने आया है, जिसमें वे रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों साथ में हमेशा की तरह बहुत प्यारे और अडोरेबल लग रहे थे. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल पर प्यार बरसना शुरू कर दिया. 

बता दें, इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले रणबीर कपूर गाड़ी से उतरकर आते हैं और फिर आलिया निकलती हैं. दोनों कैमरे को कुछ सेकंड्स के लिए पोज देकर एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं. इस दौरान दोनों के लुक की बात करें तो रणबीर जहां ब्लैक ट्रैक सूट के साथ ब्लैक कैप और मास्क लगाए नजर आए, तो वहीं आलिया भट्ट गुच्ची की सफेद हुड, ब्लैक लूज पलाजो और मास्क में दिखाई दीं. दोनों अपने-अपने लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे थे. 

कुछ देर पहले सामने आए इस वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स और सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन मिल गए हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "फाइनली दोनों हॉलिडे पर हैं. एन्जॉय". तो एक और यूजर लिखते हैं, "OMG भगवान करे दोनों का वेकेशन मस्ती से भरा रहे". गौरतलब है कि हाल ही में आलिया भट्ट की रिलीज हुई फिल्म डार्लिंग्स खूब पसंद की जा रही है, जबकि रणबीर कपूर की शमशेरा को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. 

VIDEO: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt And Ranbir Kapoor, Alia Bhatt Viral Video, Ranbir Kapoor Latest Video, Ranbir Aalia Airport Video, Alia Bahtt Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com