विज्ञापन

क्या बदल गई आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की कहानी? फिल्म में अब नहीं दिखेगा भारत-पाक कनेक्शन

बॉलीवुड की स्पाई फिल्मों में अब तक भारत पाकिस्तान कनेक्शन का दबदबा रहा है, लेकिन आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ इस ट्रेंड को तोड़ने आ रही है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म नई कहानी, एक्शन और ट्विस्ट के साथ अगले महीने रिलीज होगी.

क्या बदल गई आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की कहानी? फिल्म में अब नहीं दिखेगा भारत-पाक कनेक्शन
आलिया भट्ट की इस स्पाई थ्रिलर में नहीं दिखेगा भारत-पाक कनेक्शन!

बॉलीवुड की स्पाई फिल्मों ने अब तक एक तय फॉर्मूले पर चलते हुए दर्शकों को वही पुरानी पाकिस्तान कनेक्शन वाली कहानियां परोसी हैं. लेकिन अब यह पैटर्न टूटने वाला है. क्योंकि आलिया भट्ट अपनी अगली स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' के साथ कुछ नया लेकर आ रही हैं. इसमें शरवरी वाघ भी नजर आएंगी. यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर के तले बन रही ये फिल्म 3 जुलाई रिलीज होने जा रही है. ये न केवल एक्शन का नया अंदाज दिखाएगी, बल्कि स्पाई जॉनर की परिभाषा बदलने का दावा भी कर रही है. फैंस को अब एक बिल्कुल अलग और अनप्रेडिक्टेबल कहानी का इंतजार है.

भारत-पाक एंगल को लेकर फैली थीं अफवाहें

कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि ‘अल्फा' की कहानी भारत और पाकिस्तान के जासूसों के जॉइंट मिशन पर बेस्ड होगी. हालांकि, अब फिल्ममेकर्स ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. फिल्म में किसी भी तरह का भारत-पाकिस्तान कनेक्शन या जॉइंट मिशन एंगल शामिल नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का लव ट्रायंगल

जासूस नहीं, किलर के किरदार में आलिया

बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार अल्फा वाईआरएफ की पिछली स्पाई फिल्मों से अलग कहानी पेश करेगी. इसमें आलिया भट्ट एक जासूस के बजाय एक किलर के रूप में नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि उनका किरदार एक ऐसी लड़की का है जिसे बचपन से ही एक “किलिंग मशीन” की तरह तैयार किया गया है. यह फिल्म स्पाई थ्रिलर फॉर्मूले से हटकर एक नई दिशा में कहानी को लेकर जाएगी. इसलिए इसमें न तो सामान्य जासूसी मिशन होंगे और न ही अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक टकराव या भारत-पाकिस्तान जैसे मुद्दों को दिखाया जाएगा. फिल्म का फोकस पूरी तरह एक इंटेंस एक्शन और कैरेक्टर-ड्रिवन कहानी पर रहेगा.

आलिया भट्ट का अपकमिंग प्रोजेक्ट 

आलिया भट्ट के पास इस वक्त कई फिल्में हैं, जिनपर काम चल रहा है. लेकिन अल्फा के बाद जो फिल्म सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है, वो संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर' है. यह फिल्म लव ट्रायंगल और युद्ध पर आधारित है, जिसे 1964 की क्लासिक फिल्म ‘संगम' से प्रेरित बताया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com